- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- मेडिकल साइंस की इस...
दिल्ली-एनसीआर
मेडिकल साइंस की इस तरक्की से पैदा हो रहे सुन्दर बच्चें, जाने क्या है वो तकनीक
Shantanu Roy
31 July 2022 2:14 PM GMT

x
बड़ी खबर
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। साल 2012 में आयुष्मान खुराना की फिल्म विक्की डोनर आई थी। जिसकी कहानी थी कि हीरो अपना स्पर्म/वीर्य दान करता है, उस स्पर्म को महिला की बच्चेदानी में डाला जाता है, जिससे हीरो जैसा ही सुन्दर बच्चा पैदा होता है। इसके लिए स्पर्म डोनर को काफी पैसा भी मिलता था। लेकिन यह तो है फिल्म की बात मगर हकीकत में यह बिजनेस सबसे ज्यादा फल-फूल रहा है।
आज के समय में मेट्रो सिटी में कई नए-नए ऐसे हॉस्पिटल खुल गए है। जो कि महिला की बच्चेदानी में किसी अन्य पुरूष का स्पर्म डाल देते है। फिर पूरे 9 माह बाद उसी जैसा बच्चा पैदा होता है जैसा स्पर्म डोनर था। बता दें कि आज के समय में सुन्दरता की काफी ज्यादा मांग होती जा रही है। हर कोई सुन्दर दिखना चाहता है। खासकर महिला इस तरफ ज्यादा ध्यान दे रही है। मेट्रो सिटी की महत्वकाक्षी महिलाए अपने पति के सुन्दर न होने के चलते इन हॉस्पिटलों का सहारा ले रही है। लेकिन बता दें कि यह प्रक्रिया काफी ज्यादा महंगी है।
लेकिन सुन्दरता की चाहत में महिलाए यह रकम भी दे रही है। इसका नतीजा यह निकला कि अब बड़े-बड़े शहरों में इस तरह के हॉस्पिटल चलन में आ रहे है तथा मोटा पैसा कमा रहे है। वहीं इस व्यापार ने रोजगार भी पैदा किया है। दरअसल जो युवक हेडशम तथा सुन्दर है, ऐसे युवकों से हॉस्पिटल/डॉक्टर अनुबंध करते है। फिर महिलाओं को ऐसे युवकों को दिखाया जाता है जब महिलाओं को पंसद आ जाता है तो उसी युवक का स्पर्म ले लिया जाता है। जिसके एवज में हॉस्पिटल द्वारा युवक को भी मोटी रकम दी जाती है। अब यह प्रथा प्रचलन में है और आने वाले समय में बड़े अवसर के तौर पर देखी जा सकती है।
Next Story