- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- सरिता विहार पॉकेट जी...
सरिता विहार पॉकेट जी में बैकलेन का सौंदर्यीकरण किया गया

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम के मध्य क्षेत्र ने हर घर तिरंगा एवं जीरो वेस्ट कॉलोनी अभियान का समागम करते हुए सरिता विहार पॉकेट जी में बैकलेन के सौंदर्यीकरण किया है। सरिता विहार पॉकेट जी स्थित बैकलेन के सौंदर्यीकरण कचरे के पुन:चक्रण के 5 आर का प्रयोग करते हुए एवं अपनी रचनात्मकता कौशल का परिचय देते हुए में बेकार पड़े सामान जैसे पुराने टायर, कपड़े, टूटे वॉश बेसिन, कमोड, बोतलें आदि का इस्तेमाल करते हुए सुंदर कलाकृतियां बनाई गई हैं। बैकलेन का सौंदर्यीकरण के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक संदेशों को देने वाली वॉल पेंटिंग्स भी बनाई गई हैं। निगम के मध्य क्षेत्र के सहयोग से इस सौंदर्यकरण के कार्य को सरिता विहार पॉकेट जी की आरडब्ल्यूए एवं धरती के प्रहरी नामक एनजीओ द्वारा किया गया है।
जीरो वेस्ट कॉलोनी अभियान के तहत आरडब्ल्यूए द्वारा कॉलोनी में एक मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी भी स्थापित की गई है, जिसकी सहायता से बेकार प्लास्टिक,थर्मोकोल, एल्यूमिनियम, शीशे एवं कागज इत्यादि इकठ्ठे किए जाते हैं। यह कचरा लैंडफिल साइटों पर न जाकर इसका पुन: चक्रण किया जाता है।
