- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- IPL इतिहास में सबसे...
दिल्ली-एनसीआर
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 'शून्य' पर आउट होने वाले बल्लेबाज
SHIDDHANT
16 March 2026 8:25 PM IST

x
Delhi दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बल्लेबाजों ने कई रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े हैं, लेकिन इस बीच कुछ अनचाहे रिकॉर्ड्स भी बने। इन्हीं में से एक रिकॉर्ड सबसे ज्यादा बार 'शून्य' पर आउट होने से जुड़ा है। आइए, इस लिस्ट में शामिल शीर्ष खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
ग्लेन मैक्सवेल: साल 2012 से 2025 के बीच मैक्सवेल ने पांच टीमों की ओर से कुल 141 मैच खेले, जिसमें 19 बार खाता नहीं खोल सके। इस लीग में मैक्सवेल ने 23.88 की औसत के साथ 2,819 रन बनाए, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं। मैक्सवेल ने आईपीएल में 161 छक्के और 237 चौके लगाए हैं।
दिनेश कार्तिक: इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने साल 2008 से 2024 के बीच कुल 257 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 26.31 की औसत के साथ 4,842 रन बनाए। इस दौरान कार्तिक 18 बार शून्य पर आउट हुए। इस लीग में उनके बल्ले से 161 छक्के और 466 चौके निकले।
रोहित शर्मा: अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा ने इस लीग में 272 मैच खेले, जिसमें 2 शतक और 47 अर्धशतक के साथ 7,046 रन बनाए। इस बीच रोहित 18 बार खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे। उनके बल्ले से 302 छक्के और 640 चौके निकले।
सुनील नरेन: वेस्टइंडीज के इस बॉलिंग ऑलराउंडर ने साल 2012 से 2025 के बीच 122 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 17.62 की औसत के साथ 1,780 रन बनाए। इस बीच नरेन 17 बार खाता नहीं खोल सके। हालांकि, उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले।
राशिद खान: इस अफगान खिलाड़ी ने साल 2017 से अब तक 136 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 16 बार शून्य पर आउट हुए। राशिद ने इस लीग में 13.92 की औसत के साथ 585 रन बनाए। इस दौरान 1 अर्धशतक भी लगाया।
पीयूष चावला: इस लिस्ट में पीयूष चावला अफगान खिलाड़ी राशिद खान की बराबरी पर हैं। चावला ने 192 आईपीएल मुकाबलों में 624 रन बनाए। इस दौरान 16 बार खाता खोले बगैर आउट हुए। चावला ने इस लीग में 20 छक्के और 56 चौके लगाए हैं।
Tagsआईपीएल रिकॉर्डसबसे ज्यादा डक आईपीएलग्लेन मैक्सवेलरोहित शर्मादिनेश कार्तिकसुनील नरेनराशिद खानपीयूष चावलाआईपीएल बल्लेबाजी रिकॉर्डटी20 क्रिकेटआईपीएल आंकड़ेक्रिकेट समाचारआईपीएल खिलाड़ी प्रदर्शन।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





