दिल्ली-एनसीआर

बजरंग दल बनाएगा रोमियो स्क्वाड, भाजपा सरकार चलाएगी लव जिहाद के खिलाफ अभियान

Ashwandewangan
30 May 2023 7:03 PM IST
बजरंग दल बनाएगा रोमियो स्क्वाड, भाजपा सरकार चलाएगी लव जिहाद के खिलाफ अभियान
x

नई दिल्ली । शाहबाद में नाबालिग लड़की की हत्या को भाजपा और विश्व हिंदू परिषद ने लव जिहाद बताते हुए इस पर राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है। वहीं विश्व हिंदू परिषद ने अब लव जिहाद के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मैदान में उतार कर रोमियो स्क्वाड बनाने की बात कही है। विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने दिल्ली के शाहबाद इलाके में साहिल द्वारा एक नाबालिग लड़की की हत्या को लव जिहाद बताते हुए कहा है कि अब बजरंग दल को मैदान में आना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब बजरंग दल को मैदान में आकर रोमियो स्क्वाड बनाना पड़ेगा जो इस प्रकार के दरिंदो को पकड़ कर कानून के हवाले करे।

विहिप नेता ने कहा कि ऐसे में जो भी परिस्थिति उत्पन्न होगी इसके लिए ये मौलवी और नेता ही जिम्मेदार होंगे जो इनको बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आज कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया ही लव जिहाद के आतंक से त्रस्त है। उन्होंने मुस्लिम मौलानाओं से कहा कि इसे गैर इस्लामिक बताने वाले मौलवियों को सामने आकर लव जिहाद के खिलाफ फतवे जारी करने चाहिए और ऐसे लोगों को पकड़ कर तुरंत कानून के हवाले करना चाहिए।

वहीं,भाजपा ने भी इस हत्या को लव जिहाद बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा इस पर राजनीतिक रोटियां सेंकना शर्मनाक है। भाजपा सांसद हंसराज हंस के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने मंगलवार को मृत नाबालिग लड़की के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की और अंतरिम सहायता देते हुए एक चेक भी सौंपा। परिजनों से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सांसद ने आरोपी को जल्द से जल्द फांसी देने की बात करते हुए कहा कि नाबालिग बच्ची की एक मुस्लिम युवक द्वारा की गई हत्या से न सिर्फ दिल्ली के लोग या भाजपा कार्यकर्ता बल्कि केन्द्र सरकार भी व्यथित हैं और वे दिल्ली की जनता के साथ ही केन्द्र सरकार की ओर से भी संकट के इस समय में संवेदना प्रकट करने आए हैं।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story