दिल्ली-एनसीआर

प्राधिकरण ने बिजली विभाग में तैनात 176 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानिए वजह

Admin Delhi 1
1 July 2022 7:42 PM IST
प्राधिकरण ने बिजली विभाग में तैनात 176 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानिए वजह
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राधिकरण के बिजली विभाग में तैनात करीब 176 कर्मचारियों को प्राधिकरण से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। यह कार्रवाई आज शुक्रवार को हुई है। नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों ने कुछ देर तक प्राधिकरण दफ्तर पर हंगामा किया, लेकिन किसी ने उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया और एक नहीं सुनी। उसके बाद सभी कर्मचारी प्राधिकरण से वापस अपने घर के लिए रवाना हो गए। अब आगे यह कर्मचारी आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं।

प्राइवेट कंपनी को प्राधिकरण से दिया ठेका: पता चला है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिजली के काम का ठेका एक प्राइवेट कंपनी को दे दिया है। कंपनी 7 साल तक ग्रेटर नोएडा शहर में स्ट्रीट लाइट्स समेत काफी कार्यों का रखरखाव करेगी। अभी तक निकाले गए कर्मचारी बिजली विभाग में काम कर रहे थे। प्राइवेट कंपनी ने स्ट्रीट लाइट बदलने का काम लगभग पूरा कर लिया है। अब कंपनी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। इस कंपनी को बिजली का काम मिलने के बाद शुक्रवार को प्राधिकरण में बिजली विभाग में कार्यरत 176 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।

बड़ा सवाल: अब देखना है कि शाम-सुबह स्ट्रीट लाइट ऑफ-ऑन का काम कौन करेगा। पता चला है कि इन निकाले गए कर्मचारियों ने अन्य कर्मचारियों की तैनाती पर भी सवाल खड़े किए हैं। निकाले गए कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनको न्याय नहीं मिला तो वह प्राधिकरण और अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Next Story