- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पीएम मोदी के बुलावे पर...
दिल्ली-एनसीआर
पीएम मोदी के बुलावे पर भारत आ रहे ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
SHIDDHANT
10 April 2026 10:45 PM IST

x
Delhi दिल्ली। ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर और गर्डा स्टॉकर लेगेनस्टीन 14 से 18 अप्रैल तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह चांसलर स्टॉकर की भारत ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया की पहली आधिकारिक यात्रा है। स्टॉकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर की प्रधानमंत्री के साथ इस मुलाकात में ऊर्जा, व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग जैसे मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श होगा।
वे 14 अप्रैल की रात 23:55 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। उनका आगमन इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (टी-3) पर होगा। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और पर्यटन से जुड़े मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापार जगत के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 15 अप्रैल की शाम 5:00 बजे वे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात होटल इम्पीरियल में होगी। उच्चस्तरीय मुलाकात के जरिए दोनों देशों के बीच राजनीतिक और रणनीतिक संवाद को और मजबूत करने की कोशिश होगी।
16 अप्रैल की सुबह 11:10 बजे वे राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में मुलाकात करेंगे। दोपहर 12:30 बजे दोनों पक्षों के बीच समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान होगा और उसके बाद प्रेस बयान जारी किए जाएंगे। वे शाम 6:00 बजे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
17 अप्रैल को उनका कार्यक्रम दिल्ली में ही रहेगा। इसके बाद 18 अप्रैल की रात 1:05 बजे वे भारत से प्रस्थान करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर स्टॉकर के बीच व्यापक वार्ता होगी, जिसमें दोनों देश द्विपक्षीय सहयोग को नए क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर जोर देंगे। इस दौरान बहुपक्षीय मंचों पर तालमेल बढ़ाने पर भी चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी, चांसलर स्टॉकर के सम्मान में एक औपचारिक दोपहर भोज का आयोजन भी करेंगे, जो इस यात्रा के कूटनीतिक महत्व को रेखांकित करता है।
भारत और ऑस्ट्रिया के संबंध लंबे समय से सौहार्दपूर्ण और बहुआयामी रहे हैं, जिनकी नींव साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर टिकी है। जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा ने इन संबंधों को नई ऊंचाई दी थी, और अब चांसलर स्टॉकर का यह दौरा उसी गति को आगे बढ़ाने का संकेत दे रहा है। यह यात्रा न केवल मौजूदा सहयोग को गहरा करेगी, बल्कि नए क्षेत्रों में साझेदारी के अवसर भी खोलेगी, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और व्यापक तथा मजबूत बन सकते हैं।
TagsAustria Chancellor India visitChristian Stocker India tourPM Modi meetingIndia Austria relationsS Jaishankar meetingbilateral talks India AustriaMoU agreement India AustriaNew Delhi diplomacyglobal cooperationforeign relations Indiaऑस्ट्रिया चांसलर इंडिया विजिटक्रिश्चियन स्टॉकर इंडिया टूरPM मोदी मीटिंगइंडिया ऑस्ट्रिया रिलेशनएस जयशंकर मीटिंगबाइलेटरल बातचीत इंडिया ऑस्ट्रियाMoU एग्रीमेंट इंडिया ऑस्ट्रियानई दिल्ली डिप्लोमेसीग्लोबल कोऑपरेशनफॉरेन रिलेशन इंडिया जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





