- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने...
दिल्ली-एनसीआर
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लिया हाथों-हाथ
SHIDDHANT
12 July 2026 9:56 PM IST

x
Delhi दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे को वहां के मीडिया में व्यापक कवरेज मिली। ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख समाचार पत्रों, टेलीविजन चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रधानमंत्री मोदी का दौरा प्रमुखता से छाया रहा। कई अखबारों ने इसे भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के लिए महत्वपूर्ण बताया। 'द ऑस्ट्रेलियन' और 'द एज' जैसे प्रमुख समाचार पत्रों ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और आर्थिक सहयोग से जुड़े समझौतों के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी के भारतीय समुदाय को संबोधित कार्यक्रम को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया। एक ऑस्ट्रेलियाई कॉलमिस्ट ने प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक मंच का "मिस्टर इंडिया" बताते हुए उनकी अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ उनके मजबूत जुड़ाव का उल्लेख किया।
मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम ने सबसे अधिक ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ मंच साझा किया और दोनों नेताओं की तस्वीरें कई प्रमुख अखबारों के पहले पन्ने पर प्रकाशित हुईं। दौरे के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 18 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें परमाणु ऊर्जा, रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शिक्षा, निवेश और तकनीकी सहयोग जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
एक महत्वपूर्ण समझौते के तहत शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम निर्यात का मार्ग भी प्रशस्त हुआ। इसके अलावा दोनों देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता बढ़ाने के उद्देश्य से समुद्री सुरक्षा सहयोग का रोडमैप और रक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणा भी जारी की। प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों को भारत में निवेश बढ़ाने का आमंत्रण देते हुए महत्वपूर्ण खनिज, लिथियम, रेयर अर्थ्स, रक्षा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
Tagsपीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरानरेंद्र मोदीऑस्ट्रेलिया मीडियाभारत ऑस्ट्रेलिया समझौतेएंथनी अल्बनीज18 समझौतेयूरेनियम निर्यातभारत ऑस्ट्रेलिया संबंधमार्वल स्टेडियमनिवेशPM Modi Australia visitNarendra ModiAustralia mediaIndia Australia agreementAnthony Albanese18 agreementsuranium exportsIndia Australia relationsMarvel Stadiuminvestment
Next Story





