दिल्ली-एनसीआर

चाची ने पैसों के विवाद को लेकर अपने भतीजे का किया अपहरण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
4 Jun 2022 3:04 PM GMT
चाची ने पैसों के विवाद को लेकर अपने भतीजे का किया अपहरण, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

नॉएडा क्राइम न्यूज़: दिल्ली से सटे नोएडा में पैसों के विवाद में सेक्टर 63 से एक महिला ने अपने भतीजे तीन वर्षीय भतीजे का अपहरण कर लिया। बच्चे के पिता ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर 63 पुलिस से की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को शनिवार को सेक्टर 63 एसजेएम कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला से बच्चा बरामद परिजनों को सौंप दिया है।

थाना प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि सेक्टर 63 के एच ब्लॉक में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार को थाने में शिकायत करते हुए बताया कि उनके रिश्ते में भाभी लगने वाली ममता उनके घर पर आई थी। आरोप है कि इस दौरान ममता ने उनके तीन वर्षीय बच्चे को केला दिलाने के बहाने ले गई और उसके बाद वह काफी देर तक बच्चे को लेकर वापस नही लौटी। काफी समय बीतने पर परिजनों ने बच्चे की तलाश की। आरोप है कि इसके बाद महिला ने फोन किया आया और बच्चे को वापस करने के लिए रुपयों की मांग की। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस ने 36 घंटे में आरोपी महिला को थाना क्षेत्र के एसजेएम कट के पास से बच्चे सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला मूल रुप से खुर्जा की रहने वाली है। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उनका और उनके रिश्ते में देवर लगने वाले युवक का पैसों को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जिसके कारण वह बच्चे को अपने साथ लेकर गई थी।

Next Story