दिल्ली-एनसीआर

इंडस्ट्रियल प्लॉट्स की नीलामी: प्राधिकरण को रिजर्व प्राइस से करीब 2 गुना ज्यादा पैसा मिला

Admin Delhi 1
23 Jun 2022 7:05 PM IST
इंडस्ट्रियल प्लॉट्स की नीलामी: प्राधिकरण को रिजर्व प्राइस से करीब 2 गुना ज्यादा पैसा मिला
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का भरपूर फायदा मिलने लगा है। खासतौर से यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की बल्ले-बल्ले हो रही है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को पहली बार यमुना अथॉरिटी ने औद्योगिक भूखंडों की ऑनलाइन नीलामी की है। जिसकी बदौलत प्राधिकरण को रिजर्व प्राइस से करीब 2 गुना पैसा मिला है। आपको बता दें कि जेवर में भारत का सबसे बड़ा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनाया जा रहा है। जिसके चलते ना केवल उत्तर प्रदेश बल्कि, पूरे उत्तर भारत को फायदा मिलेगा।

भूखंड का क्षेत्रफल रिजर्व प्राइस लगी बोली:

7,500 6.37 करोड़ 14.31 करोड़

10,000 8.55 करोड़ 18.01 करोड़

12,000 9.95 करोड़ 29.05 करोड़

20,000 15.53 करोड़ 26.61 करोड़

20,000 15.53 करोड़ 26.29 करोड़

20,000 15.53 करोड़ 26.68 करोड़

निवेशकों की पहली पसंद यमुना सिटी: सीईओ डॉ.अरूणवीर सिंह ने इस दौरान कहा, "यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश करना निवेशकों की पहली पसंद बना है। जब से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की परियोजना आई है, तब से अब तक यमुना सिटी में अरबों रुपए का निवेश हुआ है। सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों की भी पहली पसंद यमुना सिटी बन रही है। गुरुवार को 89,500 इंडस्ट्रियल प्लॉट की जमीन का भूखंड का ड्रॉ हुआ, जिसके रिजर्व प्राइस 71.78 करोड़ रुपए थे, लेकिन इसकी बोली 140.70 करोड़ रुपए लगी है।"

करीब सवा लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: सीईओ ने बताया कि इन भूखंडों पर इंडस्ट्री चालू होने पर करीब सवा लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसमें स्थानीय युवाओं को 40% रोजगार देकर प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय महिलाओं को भी रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की परियोजना आने के बाद से अब तक करीब 20 लाख से ज्यादा लोगों के लिए रोजगार के अवसर यहां खुले हैं।

Next Story