दिल्ली-एनसीआर

मारने की कोशिश? महिला ने परिवार को जहर देकर किया बेहोश, उसके बाद...

jantaserishta.com
18 May 2022 2:27 PM IST
मारने की कोशिश? महिला ने परिवार को जहर देकर किया बेहोश, उसके बाद...
x

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक बहू ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर सास, ससुर, पति और दो देवर को खाने में जहर दे दिया. हालांकि जहर की डोज कम होने की वजह से कोई नहीं अनहोनी नहीं हुई लेकिन जैसे ही सभी सदस्य बेहोश हुए मां और बेटियां अपने-अपने प्रेमियों के साथ भाग गई. घर में किसी तरह की हलचल नहीं होने पर पड़ोसियो को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने बेहोशी की हालत में परिवार के सभी सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने फरार महिला और उसकी बेटियों को उनके बॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, मां और दोनों बेटियों का प्रेस प्रसंग चल रहा था. जिसका परिवार वाले विरोध कर रहे थे. घर वालों ने उनके मिलने पर पाबंदी लगा दी थी, वे अपने प्रेमी से फोन पर भी बात नहीं कर पा रही थीं. इसके बाद तीनों ने मिलकर घर वालों की हत्या का प्लान बनाया लेकिन जहर देते समय बेटी का दिल पसीज गया. उसने खाने बहुत हल्का जहर मिलाया. लड़की चाहती थी घर वाले मरे नहीं. जहर से बुजुर्ग महिला की हालत अभी गंभीर है, जिनका ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. जबकि उनके तीनों बेटे इलाज के बाद घर आ गए हैं.
बताया जा रहा है कि महिला का गांव के ही रहने वाले एक युवक के साथ अवैध संबंध थे. जिसकी जानकारी परिवार के सभी सदस्यों को हो गई थी. इस पर घर में हमेशा विवाद होता था. इसके बाद महिला घर छोड़कर चली गई. काफी समय बाद वह वापस लौटी. इस दौरान उसकी दोनों बेटियों का भी गांव के ही दो लड़कों के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था. महिला को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने कभी विरोध नहीं किया. इस दौरान महिला भी अपने प्रेमी के साथ बातचीत करती रही.
एक दिन आरोपी महिला राजकुमारी अपने प्रेमी रविंद्र से फोन पर बात कर रही थी, जिसे उसके पति देवेंद्र ने सुन लिया. देवेंद्र ने पत्नी और उसके प्रेमी को बात ना करने की धमकी दी. इसके बाद पत्नी का फोन तोड़ दिया. राजकुमारी ने अपनी दोनों बेटियों के साथ मिलकर परिवार के सभी सदस्यों को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.
इस प्लान में दोनों लड़कियों के प्रेमी अभिषेक और दीपक ने मुख्य भूमिका निभाई. सभी ने मिलकर योजना बनाई कि पूरे परिवार को जहर देकर मार देते हैं. कुछ दिन बाद फिर वापस लौट आएंगे. इससे पूरी प्रॉपर्टी पर कब्जा भी हो जाएगा. प्लानिंग के अगले दिन लड़कियों के प्रेमी दीपक और अभिषेक जहर लेकर आए.
पुलिस ने बताया कि जहर मिला खाना बेटी अर्चाना को सबको देना था. खाना परोसते समय बेटी का दिल पसीज गया. और वह यह सोचते ही सिहर उठी की इससे तो सभी की मौत हो सकती है. इसके बाद तय हुआ कि जहर की डोज कम कर दी जाए. खाने के कुछ देर बाद रात करीब 11 बजे परिवार वालों की हालत बिगड़ी और वो सभी बेहोश हो गए.
इसके बाद महिला अपनी बेटियों के प्रेमियों के साथ फरार हो गई. जब घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोस के लोगों को शक हुआ. उन्होंने घर जाकर देखा तो चौंक गए. सभी बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में पहुंचाया गया.
पुलिस ने बताया कि अगर महिला का प्रेमी इस वारदात में शामिल नहीं था, केवल बेटियों के प्रेमी की भूमिका थी. दरअसर महिला का प्रेमी के साथ झगड़ा हो गया था. जिस कारण उसने प्रेमी को यह बात नहीं बताई.
पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जहरीला खाना खाने वाले चार लोग की हालत ठीक है. इस घटना को सुलझाने के लिए पुलिस ने दो टीमें बनाई थीं. जिनको ग्रेटर नोएडा के बनारसी पुलिया से गिरफ्तार किया है जिसमें महिला उसकी दो बेटियां और उनके दो प्रेमी शामिल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story