दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में इस वक़्त पहाड़ो से भी ज्यादा ठंड का कहर, दिल्ली में आज तापमान 4 डिग्री सेल्सियस

Admin Delhi 1
7 Jan 2023 5:35 AM GMT
दिल्ली में इस वक़्त पहाड़ो से भी ज्यादा ठंड का कहर, दिल्ली में आज तापमान 4 डिग्री सेल्सियस
x

दिल्ली न्यूज़: आज दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की ठंड (Winter) पड़ रही है। वहीं अब तो तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली में आज जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली: पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंड

जानकारी दें कि, दिल्ली में कई पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंड है। जबरदस्त शीतलहर के चलते बीते गुरुवार मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई थी, जब पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। यह बीते दो वर्षों में जनवरी में दिल्ली में दर्ज सबसे न्यूनतम तापमान भी है।

सब घने कोहरे की चादर

वहीं अब तो राजधानी दिल्ली के साथ घने कोहरे की चादर ने मानो पूरे उत्तर-पश्चिम भारत को अपनी चपेट में ले लिया हो। इसके साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी को 50 मीटर के आसपास आंका गया है। इस कम विजिबिलिटी के चलते लोगों को गाड़ी चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब लोग अपनी गाड़ी के पार्किंग लाइट जलाकर सफर करने को मजबूर हैं।

अगले 4-5 दिनों तक यही हाल

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित पूरा उत्तर भारत राज्यों में ऐसी ही स्थिति रहेगी। वहीं IMD के मुताबिक, पंजाब से बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं बीते गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले दो साल में जनवरी में दर्ज सबसे कम तापमान था। इससे दिल्ली में कई हिल स्टेशन के मुकाबले अधिक ठंड रही।इसके साथ ही अब दिल्ली हवाईअड्डे ने भी कोहरे का जरुरी अलर्ट जारी किया है और यात्रियों से कहा है कि वे उड़ान की जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से तुरंत संपर्क करें।

Next Story