दिल्ली-एनसीआर

सदन में राष्ट्रपति का विपक्षी दलों के मुलाकात पर चर्चा तो करें : प्रल्हाद जोशी

Shreya
2 Aug 2023 5:35 PM IST
सदन में राष्ट्रपति का विपक्षी दलों के मुलाकात पर चर्चा तो करें : प्रल्हाद जोशी
x

नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विपक्षी दलों द्वारा बुधवार को मणिपुर मसले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें मिलने दीजिए, हमको (सरकार ) कोई आपत्ति नहीं है लेकिन सदन चल रहा है, राज्य सभा की तो लिस्ट में भी मणिपुर पर चर्चा को डाला था। गृह मंत्री विस्तार से चर्चा करने और जवाब देने को तैयार हैं लेकिन इनका ( विपक्षी दलों ) प्रॉब्लम क्या है, यह हम समझ नहीं पा रहे हैं, लोग भी समझ नहीं पा रहे हैं।

दिल्ली सरकार के अधिकारों से जुड़े विधेयक पर होने वाली चर्चा में विपक्षी दलों के शामिल होने के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जोशी ने कहा कि यह स्वागतयोग्य कदम है और भगवान ने उनको सदबुद्धि दी है, उन्हें इस बात का संतोष है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी सही वजह से इस बिल का समर्थन कर रहे हैं और इसलिए पी. चिदंबरम साहब को इस पर ऐतराज है।

Next Story