दिल्ली-एनसीआर

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी 19वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी

Admin Delhi 1
21 Feb 2023 11:08 AM GMT
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी 19वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी
x

देहरादून: उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष सिक्किम विधान सभा गंगटोक में होने वाले 19वें राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन, भारत क्षेत्र जोन में प्रतिभाग करेंगी। वह बुधवार को प्रात: दिल्ली से गंगटोक के लिए प्रस्थान करेंगी।

सिक्किम विधान सभा राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ भारत जोन का 19वां वार्षिक सम्मेलन 22 फरवरी से 26 फरवरी, 2023 तक गंगटोक में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण सिक्किम जाएंगी।

सम्मेलन का शुभारम्भ 23 फरवरी, 2023 को लोक सभा के अध्यक्ष और राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ, भारत क्षेत्र के चेयरमैन ओम बिरला करेंगे। राज्य सभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस सम्मेलन में उत्तर-पूर्वी राज्यों आसाम, मेद्यालय, मिजोरम, नागालैंड़, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश विधान सभाओं के अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना तथा राजस्थान विधान सभाओं के पीठासीन अधिकारी भी भाग लेंगे।

सम्मेलन में तीन विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी जिनमें जनता/ नागरिकों के लिए संसद और विधान सभा को अधिक सुलभ कराना, नशीली दवाओं का दुरुपयोग और आगे का मार्ग और साइबर क्राइम पर गहन चर्चा की जायेगी।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पूर्व में कनाडा की सीपीए के सम्मेलन में भाग लिया था। जहां उन्होंने भारत और उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु भारत में अकेली महिला विधानसभा अध्यक्ष हैं।

Next Story