दिल्ली-एनसीआर

राष्ट्र विश्व की शांति के लिए 21 दिवसीय महायज्ञ का आर्य प्रतिनिधि सभा ने किया शुभारंभ

Admin Delhi 1
1 Sep 2022 10:41 AM GMT
राष्ट्र विश्व की शांति के लिए 21 दिवसीय महायज्ञ का आर्य प्रतिनिधि सभा ने किया शुभारंभ
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: गौतमबुद्ध नगर जिले की आर्य प्रतिनिधि सभा ने गुरुवार से 21 दिवसीय महायज्ञ अनुष्ठान और वैदिक समभाषा परिषद का शुभारंभ किया। सभा ने वैदिक ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गाण के बाद इस अनुष्ठान का आरंभ किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम अध्यक्ष आदरणीय रामेश्वर सरपंच ने किया। इस अवसर पर गुरुकुल के ब्रह्मचारीयो ने मंगल गाण किया। रामेश्वर सरपंच ने यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य विद्यादेव को तिलक किया और यज्ञ के मुख्य आचार्य दुष्यंत को तिलक किया गया।

सामग्री में इस्तमाल की जा रही ये चीजे: यज्ञ में वानप्रस्थी देव मुनि, ओम मुनि का कभी सत्कार किया गया। पश्चात में आर्य प्रतिनिधि सभा के यशस्वी अध्यक्ष महेंद्र आर्य ने अपना उद्बोधन शुभारंभ को लेकर किया। मुख्य यजमान कमल आर्य ने सभी का आशीर्वाद लिया। अवगत हो कि यह अनुष्ठान 21 दिवस तक प्रातः सायं सत्र में चलेगा, जिसमें 5 कुंटल शुद्ध गाय का घी, 2 टन आम की शुद्ध संमिधा, 10 कुंटल जड़ी-बूटी, मेवा और मिष्ठान से युक्त सामग्री का प्रयोग किया जाएगा।

राष्ट्र विश्व की शांति के लिए कर रहे अनुष्ठान: अनेकों विद्वान सन्यासी विभिन्न सामाजिक धार्मिक अध्यात्मिक विषय पर व्याख्यान देंगे सामान्य जनों की शंकाओं का समाधान किया जाएगा। राष्ट्र विश्व की शांति संपन्नता के लिए यह अनुष्ठान किया जा रहा है। वैदिक जीवन मुल्य संस्कृति को घर-घर प्रचारित प्रसारित करना स्थापित करना इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य है। आदर्श गुरुकुल शिक्षा पद्धति आज देश की मुख्य धारा की सर्वव्यापी शिक्षा पद्धति कैसे बने यह भी इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य है।

ये लोग रहे उपस्थित: अनुष्ठान के आरंभ के अवसर पर आर्य सागर खारी, दिवाकर आर्य, बलेराम आर्य, इंजीनियर श्यामवीर भाटी, मुख्य यजमान कमल आर्य, जयप्रकाश आर्य, स्वराज महाशय और सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बाबूराम आर्य, रविंद्र शर्मा, राकेश यादव और सतीश आर्य साथ ही गुरुकुल के आचार्य गण ब्रह्मचारी भी गणवेश में उपस्थित रहे।

Next Story