दिल्ली-एनसीआर

अर्जुन देव चढ्डा आर्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत

mukeshwari
29 May 2023 12:00 PM GMT
अर्जुन देव चढ्डा आर्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत
x

कोटा। कोटा के वरिष्ठ समाज सेवी व आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग के प्रधान अर्जुन देव चढ्डा को दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा की अंतरंग मिटिंग में राष्ट्रीय संयोजक मनोनीत किया गया है। आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग के मिडिया प्रभारी आचार्य अग्निमित्र शास्त्री ने बताया कि दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा की अंतरंग सभा की मिटिंग में कार्यों को सुचारू रूप से चलाने व प्रचार-प्रसार करने के लिए उप समितियों का गठन किया गया है। उक्त मीटिंग में कोटा के अर्जुन देव चढ्डा जो कि सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के विशेष आमंत्रित सदस्य भी हैं, को राष्ट्रीय संयोजक सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया है। दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान धर्मपाल आर्य ने अर्जुन देव चढ्डा को नियुक्ति पत्र भेजकर आशा व्यक्त की है कि आर्य परिवार युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन कार्य अधिक ऊर्जा के साथ किए जाएंगे। स्मरण रहे इससे पहले भी राष्ट्रीय संयोजक रहते हुए चढ्डा के नेतृत्व मे 26 आर्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित किए जा चुके हैं जिससे हजारों युवक युवतियां सुखमय रूप से अपना दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। चढ्डा के आर्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन का राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर आर्य समाज गायत्री विहार के प्रधान अरविन्द पाण्डेय, डॉ. वेद प्रकाश गुप्ता, राम पुरा के प्रधान कैलाश बाहेती, महावीर नगर के प्रधान आर सी आर्य, रेल्वे कॉलोनी के प्रधान हरिदत्त शर्मा खेडारसूलपुरके पूर्व प्रधान रामनारायण कुशवाह, पूर्व मंत्री कैलाश नामा, किशन हरियाणा,एड चन्द्र मोहन कुशवाह, मंत्री- लाल चन्द आर्य,लाल चन्द नागर बारां, नरेन्द्र शर्मा, एडवोकेट, अभय देव शर्मा बून्दी, ओमप्रकाश आर्य रावतभाटा आदि ने अर्जुन देव चढ्डा को बधाइयां दी।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story