- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- राष्ट्रपति द्रौपदी...
दिल्ली-एनसीआर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव की हुई नियुक्ति, इस राज्य के आईएएस अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Shantanu Roy
19 Aug 2022 11:22 AM GMT

x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। कॉरपोरेट मामलों के सचिव राजेश वर्मा को बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सचिव नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई। वर्मा ओडिशा कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रपति के सचिव के रूप में वर्मा की नियुक्ति को मंजूरी दी है। वह कपिल देव त्रिपाठी का स्थान लेंगे। वर्ष 1980 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी त्रिपाठी को अप्रैल 2020 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का सचिव नियुक्त किया गया था।
Next Story