- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- बीआर्क प्रोग्राम की...
दिल्ली-एनसीआर
बीआर्क प्रोग्राम की ऑनलाइन काउन्सलिंग में 29 अगस्त तक आवेदन: आईपी यूनिवर्सिटी
Admin Delhi 1
25 Aug 2022 11:30 AM IST

x
दिल्ली: आईपी यूनिवर्सिटी ने अपने एक और नेशनल लेवल टेस्ट्स आधारित प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउन्सलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रोग्राम है, बीआर्क ( कोड- 100)। यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी कैम्पस के अलावा अफि़लीएटेड संस्थानों में भी उपलब्ध है। इस प्रोग्राम की ऑनलाइन काउन्सलिंग प्रक्रिया में 29 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। इस प्रोग्राम के लिए योग्य आवेदक 1,000 रुपए की काउन्सलिंग भागीदारी फ़ीस 29 अगस्त तक ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। ऐसे आवेदक जिन्होंने 1,200 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में अभी तक जमा नहीं किए हैं वे काउन्सलिंग भागीदारी फ़ीस के साथ इसे 29 अगस्त तक ज़मा करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों websites https://ipu.admissions.nic.in और https://ipu.ac.in पर उपलब्ध है।
Next Story





