दिल्ली-एनसीआर

अनुराग ठाकुर का कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर पलटवार: भारत पहले ही पीएम के नेतृत्व में एकजुट

Admin Delhi 1
10 Sept 2022 12:46 PM IST
अनुराग ठाकुर का कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर पलटवार: भारत पहले ही पीएम के नेतृत्व में एकजुट
x

दिल्ली न्यूज़: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा के द्वारा कांग्रेस 2024 चुनाव को लेकर सियासी पिच भी तैयार कर रही हैं। कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा लगातार वार कर रही है। इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एकजुट है। उन्होंने कहा कि राहुल जी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं मगर पीएम मोदी के नेतृत्व में देश एकजुट है। मोदी जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर काम करते हैं। दरअसल, अनुराग हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बता दें कि हिमाचल में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं।

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के सभी लोगों का बिना भेदभाव से विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम किसी से उसका धर्म-जाति नहीं पूछते हैं। जिसे लाभ मिलना चाहिए उसके लिए और गरीब के उत्थान के लिए भाजपा हमेशा काम करती रहेगी। ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार पर एक रुपये के घोटाले का आरोप भी नहीं है। केंद्र और राज्य दोनों में डबल इंजन (बीजेपी) की सरकार है। दोनों ने राज्य और देश को आगे ले जाने के लिए मिलकर काम किया है। उन्होंने कहा कि हम देश को विभाजित नहीं होने दे सकते और इस आगे ले जाने के लिए एकता के साथ काम करना चाहिए।

Next Story