- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- त्रिलोकपुरी में फिर...
दिल्ली-एनसीआर
त्रिलोकपुरी में फिर चाकूबाजी, पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप
SHIDDHANT
10 April 2026 10:35 PM IST

x
Delhi दिल्ली: त्रिलोकपुरी इलाके में शुक्रवार को एक बार फिर हिंसा की घटना ने लोगों को दहला दिया है। मयूर विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-27 में शुक्रवार को चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, घायल युवक का संबंध मन्नान नामक शख्स के परिवार से बताया जा रहा है। मन्नान फिलहाल हत्या के एक पुराने मामले में जेल में बंद है। यह मामला दिसंबर 2022 का है, जब मन्नान और उसके साथियों पर शाहिद नाम के युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था। उस दौरान त्रिलोकपुरी के ब्लॉक-27 में हालात इतने बिगड़ गए थे कि करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच लगातार गोलीबारी होती रही थी, जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया था। बताया जा रहा है कि उसी पुरानी रंजिश के चलते अब शाहिद के बेटे ने बदला लेते हुए मन्नान के भतीजे पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के समय इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग नहीं थी, जबकि त्रिलोकपुरी का ब्लॉक-27 पहले से ही संवेदनशील माना जाता है। लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsत्रिलोकपुरी हिंसादिल्ली चाकूबाजीपुरानी रंजिश हमलाEast Delhi crimeMayur Vihar थानाLBS अस्पतालदिल्ली क्राइम न्यूजगैंग रंजिशपुलिस जांचTrilokpuri news
Next Story





