दिल्ली-एनसीआर

दिल्लीवालों पर मंहगाई की एक और मार, PNG के दाम 2.63 रुपए प्रति इकाई बढ़े

Shantanu Roy
5 Aug 2022 11:57 AM GMT
दिल्लीवालों पर मंहगाई की एक और मार, PNG के दाम 2.63 रुपए प्रति इकाई बढ़े
x
बड़ी खबर

दिल्ली। दिल्ली की जनता पर महंगाई की एक औऱ मार पड़ी हैं,दिल्ली में कर्मिशयल सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब PNG के दामों में 2.63 प्रति यूनिट बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली-NCR में पाइप के जरिए आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस (PNG) शुक्रवार से 2.63 रुपए प्रति इकाई महंगी हो गई है। दो हफ्ते से भी कम समय में PNG के दाम दूसरी बार बढ़ाए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में PNG और CNG की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लि. ने कहा कि दिल्ली में PNG का दाम अब 50.59 रुपए प्रति घनमीटर होगा। अभी तक यह 47.96 रुपए प्रति इकाई था।

आईजीएल ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि इस बढ़ोतरी से गैस की उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई हो पाएगी।'' इससे पहले 26 जुलाई को पीएनजी के दाम 2.1 रुपए प्रति इकाई बढ़ाए गए थे। बता दें कि सरकार ने बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए महंगी आयातित एलएनजी के इस्तेमाल को जरूरी कर दिया है। इसके चलते गैस के दाम बढ़े हैं। मुंबई में महानगर गैस लि. (एमजीएल) ने सीएनजी का दाम छह रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी का चार रुपये प्रति इकाई बढ़ाया है।
एमजीएल ने बयान में कहा, ''गैस की उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की वजह से हमें भी दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। सीएनजी का खुदरा दाम बढ़ाकर 86 रुपए प्रति किलोग्राम और पीएनजी का 52.50 रुपये प्रति किलोग्राम किया जा रहा है।'' हालांकि, आईजीएल ने सीएनजी के दाम नहीं बढ़ाए हैं। सीएनजी का दाम 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम पर कायम रखा गया है। आईजीएल ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अब पीएनजी का दाम 50.46 रुपए प्रति घनमीटर हो गया है। वहीं गुरुग्राम में यह 48.79 रुपये प्रति इकाई हो गई है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story