- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- ब्रेकअप से नाराज युवक...

x
दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बार फिर ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, सोमवार को दिल्ली के आदर्श नगर इलाके मैं एक सनकी आशिक़ ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से 6 वार किर दिए। जानकारी के अनुसार, युवक ब्रेकअप से नाराज़ था। पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रही है। उसकी पांच साल पहले सुखविंदर से दोस्ती हुई थी। लड़की के परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए लड़की ने खुद को दूर करना शुरू कर दिया। लेकिन सुखविंदर से ये बात सहन नहीं हुई। उसने सोमवार को लड़की को मिलने के लिए बुलाया।
वह जानना चाहता था कि आखिर लड़की ने ब्रेकअप क्यों किया है? लड़की उससे घर की पास वाली गली में मिलने गई। इसके बाद लड़के ने उस पर चाकू से कई बार हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है की लड़का और पीड़िता पहले गली मैं साथ में बात करते है, जिसके बाद वो एक जगह रुकते है और फिर लड़के के हाथ मैं चाक़ू नज़र आता है और एक के बाद एक 6 बार चाकू से लड़की पर हमला कर देता है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाता है।
वहीं मामले में टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी दिल्ली से भाग कर अंबाला में छुप गया है। पुलिस टीम अंबाला पहुंची और उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

Admin4
Next Story