दिल्ली-एनसीआर

नाराज मजदूरों ने ठेकेदार को हिंडन नदी में डुबोकर मार डाला, जानिए पूरा मामला

Admin Delhi 1
16 Sept 2022 7:23 PM IST
नाराज मजदूरों ने ठेकेदार को हिंडन नदी में डुबोकर मार डाला, जानिए पूरा मामला
x

एनसीआर गाजियाबाद: दिहाड़ी का पूरा पैसा न मिलने पर मजदूरों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। दिहाड़ी मजदूरों ने एक मिस्त्री ठेकेदार की हिंडन में डुबोकर हत्या कर दी और हत्या के बाद ठेकेदार की बाइक को भी हिंडन में बहा दिया। बताया जा रहा है कि मजदूर दिहाड़ी का पूरा पैसा नहीं मिलने से नाराज थे। पुलिस ने तीन मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है। नदी से शव की तलाश की जा रही है।

दरअसल, टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रहने वाला विजय नाम का शख्स मजदूरों को ठेकेदारी पर काम दिलाता था। विजय बीते 10 सितंबर को काम पर गया, लेकिन वापस लौटकर नहीं आया। 11 सितंबर को विजय की पत्नी गाजियाबाद के टीला मोड़ थाने पहुंची और अपने पति की गुमशुदगी के साथ उसके साथ काम करने वाले शाहरुख, सलमान और शहजाद पर हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया।

Next Story