दिल्ली-एनसीआर

सीमापुरी इलाके में तलाक लेने से नाराज एक युवक ने अपने पत्नी पर किया ब्लेड से हमला, आरोपी फरार

Admin Delhi 1
27 Sept 2022 11:19 AM IST
सीमापुरी इलाके में तलाक लेने से नाराज एक युवक ने अपने पत्नी पर किया ब्लेड से हमला, आरोपी फरार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: तलाक लेने से नाराज एक युवक ने अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। मामला सीमापुरी इलाके का है जहां घायल होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक महिला अपनी मां के साथ सीमापुरी इलाके में रहती हैं। लगभग एक साल पहले उसकी शादी इलाके में रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसके बाद उसने कोर्ट से तलाक ले लिया। रविवार दोपहर में वह घर पर मौजूद थी। तभी उसका पति पहुंचा और तलाक लेने को लेकर गाली गलौच करने लगा। फिर जेब से ब्लेड निकाल कर महिला के पेट पर मारने लगा। महिला दर्द से चिल्लाने लगी तो आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए अस्तपाल लेकर गई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Next Story