- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- सोनिया विहार में...
सोनिया विहार में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, मंत्री ने की सेवाओं की सराहना

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नौवें पोषण माह के अंतर्गत ‘हमारी आंगनवाड़ी–हमारी जिम्मेदारी’ अभियान के तहत सोनिया विहार स्थित विधायक कैंप कार्यालय में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और उन्हें किट वितरित कीं।
‘सशक्त बालक-सशक्त भारत’ के संदेश पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, मातृ स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की।
कपिल मिश्रा ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र देश की भावी पीढ़ी को मजबूत बनाने की आधारशिला हैं। उन्होंने महिलाओं से अपनी समस्याओं और सुझावों को लेकर सीधे विधायक कार्यालय से संपर्क करने की अपील की। साथ ही महिला सहभागिता और जनकल्याण को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।





