- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- मध्य पूर्व तनाव के बीच...
दिल्ली-एनसीआर
मध्य पूर्व तनाव के बीच आकासा एयर ने जारी की एडवाइजरी
SHIDDHANT
1 April 2026 8:48 PM IST

x
Delhi दिल्ली। आकासा एयर ने मध्य पूर्व में जारी तनाव और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद बुधवार को यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि जेद्दाह और कुछ भारतीय शहरों के बीच उड़ानें जारी रहेंगी, जबकि दोहा, रियाद और कुवैत की उड़ानें 5 अप्रैल 2026 तक निलंबित कर दी गई हैं।
आकासा एयर ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मूल्यांकन और क्षेत्रीय स्थिति की निरंतर समीक्षा के बाद जेद्दाह के लिए अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, कोच्चि और कोझिकोड की उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। हालांकि, इन उड़ानों का संचालन मौजूदा स्थिति पर निर्भर रहेगा और इसमें बदलाव संभव है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उड़ान विवरण और बुकिंग के लिए आकासा एयर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या कंपनी के एंड्रॉइड व आईओएस ऐप का उपयोग करें।
दूसरी ओर, दोहा (कतर), रियाद (सऊदी अरब) और कुवैत की उड़ानों को 5 अप्रैल 2026 तक पूरी तरह निलंबित रखा गया है। एयरलाइन इन गंतव्यों की स्थिति की रीयल-टाइम निगरानी कर रही है और किसी भी बदलाव की सूचना तुरंत यात्रियों को दी जाएगी।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आकासा एयर ने इन तीन शहरों के लिए बुकिंग वाले यात्रियों की रद्दीकरण/पुनर्निर्धारण शुल्क छूट नीति को 5 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दिया है। प्रभावित यात्री पूर्ण रिफंड का विकल्प चुन सकते हैं, जो 7 दिनों के अंदर मूल भुगतान स्रोत में वापस कर दिया जाएगा। इसके अलावा, बिना किसी अतिरिक्त लागत के अपनी यात्रा को बाद की तारीख में पुनर्निर्धारित भी कर सकते हैं। यदि बुकिंग ट्रैवल एजेंट या पार्टनर के माध्यम से हुई है, तो यात्रियों को सीधे उनसे संपर्क करने की सलाह दी गई है।
आकासा एयर ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति पर जरूर जांच लें। किसी भी सहायता के लिए 24×7 उपलब्ध आकासा केयर सेंटर पर +91 9606112131 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा, "हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा एवं भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम इस कठिन समय में यात्रियों के धैर्य और समझ के लिए आभारी हैं।"
Tagsआकासा एयरट्रैवल एडवाइजरीमध्य पूर्वजेद्दाहदोहारियादकुवैतउड़ान निलंबनसुरक्षायात्रियों की सलाहरद्दीकरणपुनर्निर्धारणरिफंडमोबाइल ऐपवेबसाइटयात्रा अपडेट2026जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





