- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Middle ईस्ट रूट पर...
दिल्ली-एनसीआर
Middle ईस्ट रूट पर अकासा एयर की उड़ानें अस्थायी रूप से स्थगित
SHIDDHANT
28 Feb 2026 9:02 PM IST

x
Delhi दिल्ली। एयर इंडिया और अकासा एयर ने मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए अपनी कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकने या रद्द करने का फैसला किया है। 28 फरवरी 2026, शाम 7:30 बजे जारी अपडेट के मुताबिक, अबू धाबी, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद आने-जाने वाली सभी उड़ानें 02 मार्च 2026 तक निलंबित रहेंगी। हालात की समीक्षा के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।
07 मार्च 2026 तक इन शहरों के लिए जिन यात्रियों ने टिकट बुक की है, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पूरा रिफंड ले सकते हैं या अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं। एयरलाइन की टीमें सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं और जरूरत पड़ने पर संचालन में बदलाव करेंगी। यात्रियों से अनुरोध है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अकासा एयर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें।
किसी भी सहायता के लिए 24/7 अकासा केयर सेंटर (+91 9606112131) पर संपर्क किया जा सकता है। एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है। इससे पहले एयर इंडिया ने भी शाम को उड़ान सेवा रोके जाने को लेकर अपडेट दिया। एक्स पोस्ट में कहा कि मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया ने 1 मार्च को रात 11:59 बजे तक उस इलाके की सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। एयरलाइंस ने दावा किया है कि सभी यात्रियों को रीबुकिंग और रिफंड सहित सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है और आगे भी कराई जाती रहेगी।
कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) ने भी गल्फ फ्लाइट्स के रद्द होने या सेवाओं के निलंबित होने की सूचना यात्रियों को दी। साथ ही एहतियात बरतने की सलाह भी दी। ईरान पर इजरायल-यूएस के संयुक्त हमले के बाद पूरी दुनिया में खौफ का माहौल है। सभी देशों ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। दुनिया की कई एयरलाइंस ने इजरायल, ईरान और गल्फ देशों की उड़ानें रद्द कर दीं।
एअर इंडिया, अकासा एयर समेत दुनिया की 15 एयरलाइंस ने वॉर जोन में उड़ान सेवा रोक दी है। इनमें एयर फ्रांस इबेरिया एक्सप्रेस, इंडिगो, जापान एयरलाइंस, लॉट एयरलाइंस, लुफ्तांसा, नॉर्वेजियन एयर, टर्किश एयरलाइंस, वर्जिन एटलांटिक, कतर एयरवेज, एयर अल्जीरिया, एजियन एयरलाइंस और ब्रिटिश एयरवेज का नाम शामिल है
Tagsएयर इंडिया फ्लाइट रद्दअकासा एयरमिडिल ईस्ट उड़ानेंगल्फ फ्लाइट्सवॉर जोनईरान-इजरायल तनावटिकट रिफंडउड़ान निलंबनकोचिन एयरपोर्टसुरक्षा अपडेट2026 फ्लाइट सूचनायात्रियों की सुरक्षारीबुकिंग सुविधाएयरलाइन अपडेटअंतरराष्ट्रीय उड़ान रद्दअकासा केयर सेंटरग्लोबल एयरलाइंस रद्द उड़ानेंएयर फ्रांसइंडिगोलुफ्तांसाब्रिटिश एयरवेजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





