- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi में बिगड़ी हवा,...

New Delhi.नई दिल्ली। राजधानी में प्रदूषण का स्तर पिछले दिन के मुकाबले शनिवार को बढ़ गया। इसके चलते हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना है। इसके चलते रविवार को प्रदूषण के स्तर में सुधार होगा और तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रह सकती है। सीपीसीबी की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 241 रहा जो खराब श्रेणी में है। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 167 था। दिल्ली के 37 प्रदूषण निगरानी केंद्रों में से पांच जगहों पर एयर इंडेक्स 300 से अधिक यानी बेहद खराब श्रेणी में रहा।
मुंडका का एयर इंडेक्स सबसे ज्यादा 323, शादीपुर का 315, वजीरपुर का 308, जहांगीरपुरी का 315 और सीआरआरआई (केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान) मथुरा रोड का एयर इंडेक्स 311 रहा।ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी मेंजबकि एनसीआर के शहरों में गाजियाबाद का एयर इंडेक्स 218, गुरुग्राम का 214 और नोएडा का एयर इंडेक्स 242 रहा। इसके चलते इन तीनों शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स 166 के साथ मध्यम श्रेणी में रहा।





