दिल्ली-एनसीआर

रूस के मगदान में फंसे एयर इंडिया के यात्री स्कूल के फर्श पर सोने को मजबूर

mukeshwari
7 Jun 2023 1:45 PM GMT
रूस के मगदान में फंसे एयर इंडिया के यात्री स्कूल के फर्श पर सोने को मजबूर
x

नई दिल्ली। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक वीडियो फुटेज वायरल हो रहा है। जिसमें एयर इंडिया के फंसे हुए यात्रियों को एक स्कूल के फर्श पर सोने के लिए मजबूर दिखाया गया है। दरअसल सैन फ्रांसिस्को जाने वाली उनकी फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते फ्लाइट को रूस के मगदान में डायवर्ट कर दिया गया था। इस बीच, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वैकल्पिक उड़ान को मुंबई से मगदान हवाई अड्डे के लिए दोपहर रवाना किया गया। फ्लाइट को वहां पहुंचने में करीब छह घंटे का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि फ्लइट पहुंचने के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य सैन फ्रांसिस्को के लिए भेजा जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले, मंगलवार को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के विमान एआई173 को उसके एक इंजन में तकनीकी खराबी के कारण डायवर्ट करने और रूस के मगदान हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि फेरी फ्लाइट हमारे यात्रियों के लिए भोजन और अन्य जरूरी सामान लेकर जा रही है।

एयरलाइन ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि एयर इंडिया में हम सभी यात्रियों और कर्मचारियों के बारे में चिंतित हैं और जितनी जल्दी हो सके फेरी फ्लाइट संचालित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि चूंकि हमारे पास मगदान या रूस के दूरस्थ शहर में एयर इंडिया का कोई कर्मचारी नहीं है, यात्रियों को प्रदान की जा रही सभी जमीनी सहायता इस असामान्य परिस्थिति में भारत के महावाणिज्य दूतावास के साथ हमारे चौबीसों घंटे संपर्क के माध्यम से सर्वोत्तम संभव है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story