- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- एयर इंडिया ग्रुप का...
दिल्ली-एनसीआर
एयर इंडिया ग्रुप का बड़ा अपडेट: 18 मार्च को पश्चिम एशिया से 50 उड़ानें संचालित
SHIDDHANT
17 March 2026 11:31 PM IST

x
Delhi दिल्ली। एयर इंडिया ग्रुप ने पश्चिम एशिया क्षेत्र, खासकर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत आने-जाने वाली उड़ानों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 18 मार्च 2026 को कुल 50 उड़ानें (शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल) संचालित करेंगे। यह कदम यात्रियों की बढ़ती मांग और क्षेत्रीय परिस्थितियों को देखते हुए उठाया गया है।
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 18 मार्च को जेद्दा और मस्कट से अपनी नियमित शेड्यूल सेवाएं जारी रखेंगी। जेद्दा-भारत के बीच कुल 14 उड़ानें होंगी, जिसमें एयर इंडिया दिल्ली और मुंबई से एक-एक राउंड ट्रिप सेवा संचालित करेगी। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस बेंगलुरु, हैदराबाद और मंगलौर से एक-एक उड़ान, जबकि कोझिकोड से दो उड़ानें चलाएगी। मस्कट से एयर इंडिया एक्सप्रेस 12 शेड्यूल उड़ानें संचालित करेगी, जिनमें दिल्ली, कन्नूर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई और तिरुवनंतपुरम जैसे शहर शामिल हैं।
शेड्यूल उड़ानों के अलावा, एयर इंडिया ग्रुप यूएई और सऊदी अरब से कुल 24 नॉन-शेड्यूल (एड-हॉक) उड़ानें भी चलाएगा। ये उड़ानें प्रस्थान स्टेशनों पर स्लॉट उपलब्धता, हवाई यातायात नियंत्रण और अन्य परिस्थितियों पर निर्भर रहेंगी। सभी उड़ानें भारतीय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और संबंधित देशों के नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमतियां लेकर संचालित की जा रही हैं।
उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर एयर इंडिया की सभी उड़ानें सामान्य शेड्यूल के अनुसार चल रही हैं। हालांकि, जिन यात्रियों ने उन मार्गों पर बुकिंग कराई है जहां कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं, उन्हें विशेष राहत दी जा रही है। ऐसे यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भविष्य की किसी तारीख के लिए अपनी उड़ान रीबुक कर सकते हैं या पूरा रिफंड ले सकते हैं।
एयर इंडिया ने यात्रियों से अनुरोध है कि वे रीबुकिंग या कैंसिलेशन के लिए एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट एयरइंडियाडॉटकॉम पर जाकर अनुरोध दर्ज करें। अधिक जानकारी के लिए 24x7 हेल्पलाइन नंबर +91-11-69329333 या +91-11-69329999 पर संपर्क कर सकते हैं।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए विशेष सुविधा है। यूएई के किसी भी स्टेशन से भारत के किसी भी गंतव्य के लिए एयरलाइन की अतिरिक्त कमर्शियल उड़ानों पर बिना अतिरिक्त शुल्क के रीबुकिंग की जा सकती है। एयरलाइन प्रभावित यात्रियों से सक्रिय रूप से संपर्क कर रही है और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर रीबुकिंग विकल्प भेज रही है। यात्रियों से अपील है कि वे अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें ताकि महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर मिल सकें।
Tagsएयर इंडियाएयर इंडिया एक्सप्रेसजेद्दामस्कटयूएईसऊदी अरबभारतशेड्यूल उड़ाननॉन-शेड्यूल उड़ानरीबुकिंगरिफंडजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





