- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- AI समिट भारत की...

x
Delhi दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने एआई समिट पर कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कार्यक्रम भारत की तकनीकी क्षमता का बड़ा उदाहरण है। समिट में 644 एआई तकनीकों का प्रदर्शन हुआ, 41 वैश्विक टेक कंपनियों के सीईओ शामिल हुए, 37 देशों के 326 प्रदर्शक पहुंचे और 2.5 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
तरुण चुघ ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक क्षमता को दर्शाता है। चुघ ने यह भी कहा कि भारत ने अपने तीन स्वदेशी एलएलएम लॉन्च कर आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एआई जैसे रणनीतिक क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका से चीन और पाकिस्तान जैसे देश असहज हैं, लेकिन कांग्रेस का रुख भी उसी दिशा में दिखाई देता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित एंट्री टोल टैक्स के मुद्दे पर तरुण चुघ ने कांग्रेस सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए बड़े वादों के बावजूद राज्यों में करों का बोझ बढ़ाया जा रहा है। कभी शौचालय टैक्स, कभी पर्यटन शुल्क, कभी धार्मिक स्थलों से जुड़े आर्थिक फैसले, ऐसे कदम आम लोगों पर अतिरिक्त दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पूर्व भाजपा सरकारों द्वारा दी गई राहतों को भी वापस लिया जा रहा है और नई नीतियां जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही हैं।
केरल स्टोरी 2 को लेकर तरुण चुघ ने कहा कि केरल की बेटियों के साथ होने वाले अत्याचार और कथित साजिशों को उजागर करने वाली कहानी (केरल स्टोरी 2) को दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। सच्चाई सामने आनी चाहिए और समाज को ऐसे मामलों के प्रति सजग रहना जरूरी है। किसी भी समस्या को छिपाने से वह बढ़ती है, जबकि समाधान और कार्रवाई से ही स्थिति सुधरती है।
वहीं, दूसरी ओर लाउड स्पीकर के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि चाहे धार्मिक, सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम हो, ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन सभी को करना चाहिए। किसी भी आयोजन को कानून से छूट नहीं मिल सकती और नियमों का पालन करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।
Tagsतरुण चुघएआई समिटशशि थरूरनरेंद्र मोदीभाजपाकांग्रेसएलएलएमहिमाचल प्रदेशकेरल स्टोरी 2मुख्तार अब्बास नकवीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





