दिल्ली-एनसीआर

महिला की आंखें निकालने के बाद ईंटों से पीट-पीटकर की हत्या, मुकदमा दर्ज

Admin Delhi 1
17 Jun 2022 5:53 AM GMT
महिला की आंखें निकालने के बाद ईंटों से पीट-पीटकर की हत्या, मुकदमा दर्ज
x

एनसीआर नॉएडा क्राइम न्यूज़: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में थाना दादरी क्षेत्र के चक्रसेनपुर गांव में महिला की आंखें निकालने के बाद उसकी ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वीरवार को महिला के परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसके बाद दादरी पुलिस ने पति समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शिवम ने वर्ष 2014 में अपनी बहन रिंकी की शादी जनपद बुलंदशहर के रहने वाले चैटा से की थी। दोनों के चार बच्चे थे। फिलहाल पूरा परिवार गांव चक्रसेनपुर के भट्टी पर रह रहा था। दोनों दंपति भट्टी पर ही ईंट पाथने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि 11 जून को किसी बात को लेकर भट्टी पर झगड़ा हो गया। इसके बाद महिला के पति चैटा और उसके दोस्त ने महिला पर ईंटों से हमला कर दिया और उसकी आंखें निकाल लीं। घटना को अंजाम देने के बाद पति अपने दोस्त के साथ भाग गया। गंभीर हालत में महिला को पड़ोसियों ने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला के भाई शिवम की तहरीर पर दादरी पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। भट्टी पर काम करने वाले चश्मदीदों का मानना है कि घटना से दो दिन पहले भी भट्टी पर खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मामले को हल्के में लेकर फैसला करा दिया। उसके बाद प्रकरण इतना गंभीर हो गया कि महिला की हत्या हो गई। हत्या के कई दिन बाद भी पुलिस को घटना के बारे में जानकारी नहीं हो सकी।

Next Story