दिल्ली-एनसीआर

तिहाड़ में कैदी की मौत के बाद परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Admin Delhi 1
17 Dec 2022 7:52 AM GMT
तिहाड़ में कैदी की मौत के बाद परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
x

दिल्ली न्यूज़: तिहाड़ के जेल नंबर तीन में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। जेल प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

मृत कैदी की पहचान टिंकू के रूप में हुई है। वह एम ब्लॉक मंगोलपुरी इलाके में रहता था। मंगोलपुरी सहित अन्य थानों में उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे। मंगोलपुरी पुलिस ने उसको एक मामले में गिरफ्तार किया था। जेल अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह टिंकू अपने बैरक में अचेत अवस्था में मिला।

Next Story