दिल्ली-एनसीआर

शादी के 20 साल बाद: किसी और महिला के चक्कर में पति को दिया तीन तलाक

Tara Tandi
17 Sept 2023 5:49 PM IST
शादी के 20 साल बाद: किसी और महिला के चक्कर में पति को दिया तीन तलाक
x
ग्रेनो वेस्ट के जलपुरा गांव में रहने वाली एक महिला को शादी के 20 साल बाद तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसका चचिया ससुर हलाला का दबाव बना रहा है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने पति समेत चार ससुराल जनों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरा मामला दादरी का है। यहां कॉलेज का प्रोफेसर बदनीयती से छात्रा को अपने पास बुला रहा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।
महिला ने बताया है कि उसके पति आजाद के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। इसके चलते आजाद ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसकी जानकारी महिला ने अपने चचिया ससुर को दी तो उन्होंने कहा कि उसका पति तीन तलाक दे चुका है। अब हलाला के बिना वे अपने पति के साथ नहीं रह सकती। उनके छह बच्चे भी हैं। महिला का आरोप है कि उसके बच्चों से भी पति अभद्रता करता है। पुलिस के सुनवाई न करने पर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप
दादरी के एक कॉलेज के प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप का मामला सामने आया है। छात्रा के चचेरे भाई ने दादरी कोतवाली में शिकायत की है। वहीं दो दिन पहले प्रोफेसर ने भी छात्रा के परिजन पर मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी थी। छात्रा के परिजन ने बताया है कि करीब डेढ़ माह पहले उसने प्रयोगात्मक परीक्षा में अधिक नंबर देने का लालच देकर प्रोफेसर ने छात्रा से अश्लील हरकत की।
डर की वजह से छात्रा ने तब परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। अब छात्रा ने प्रोफेसर के पास न जाकर अपनी फाइल क्लर्क को जमा कर दी। इस पर प्रोफेसर ने फाइल लेने से मना कर दिया है और छात्रा खुद आकर फाइल देने के लिए कहा। प्रोफेसर बदनीयती से छात्रा को अपने पास बुला रहा है।
Next Story