दिल्ली-एनसीआर

12 दिनों बाद राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे, आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी की आशंका

jantaserishta.com
4 May 2022 6:43 AM IST
12 दिनों बाद राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे, आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी की आशंका
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: छिटपुट बादलों ने झुलसाने वाली गर्मी से भारी राहत दी है। इसके कारण करीब 12 दिनों बाद राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

दिल्ली के लोगों को इस बार मार्च और अप्रैल में सामान्य से ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ा है। मार्च में तापमान सामान्य से 3.3 सेल्सियस ज्यादा रहा तो अप्रैल में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। लेकिन, अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार सुबह से सूरज की चमक हल्की रही और आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। इसके चलते लोगों को तीखी धूप से राहत मिली। कड़ी धूप नहीं होने के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय का सामान्य तापमान है। इससे पहले अप्रैल की 21 तारीख को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। अप्रैल की 21 तारीख के बाद यह पहला मौका है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।
वहीं, न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। आर्द्रता का स्तर 68 से 37 फीसदी तक रहा।
सबसे अधिक तापमान मयूर विहार में दर्ज किया गया
मंगलवार को सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
झुलसाने वाली गर्मी से चार दिन राहत
मौसम विभाग का अनुमान है कि लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से अभी चार दिनों तक राहत रहेगी। बुधवार को अलग-अलग हिस्सों में धूल भरी आंधी आने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। वहीं, बूंदाबांदी भी हो सकती है। पांच, छह और सात तारीख को दिल्ली के आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। इसके चलते कड़ी धूप से लोगों को राहत रहेगी। इसके बाद एक बार फिर से आसमान साफ होगा और नौ मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story