दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में अधिवक्ता अमन सिन्हा ने परिवार संग किया छठ पूजा अनुष्ठान

SHIDDHANT
27 Oct 2025 9:22 PM IST
दिल्ली में अधिवक्ता अमन सिन्हा ने परिवार संग किया छठ पूजा अनुष्ठान
x
Delhi दिल्ली। राजधानी में छठ महापर्व की आस्था और उल्लास चरम पर है। इसी क्रम में दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और बीजेपी नेता अमन सिन्हा ने अपने परिवार के साथ छठ पूजा के पवित्र अनुष्ठान संपन्न किए। उन्होंने रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और पूरे श्रद्धा भाव से छठी मइया की पूजा की। छठ पूजा, जिसे सूर्य उपासना का महापर्व कहा जाता है, उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में बड़े हर्ष और भक्ति भाव से मनाई जाती है। यह पर्व नारी शक्ति की तपस्या, आत्मसंयम और पर्यावरण के प्रति श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। दिल्ली सहित एनसीआर में इस बार घाटों और नदियों के किनारे बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए, वहीं कई परिवारों ने घर पर ही कृत्रिम तालाब या अस्थायी घाट बनाकर पूजा-अर्चना की।
अमन सिन्हा ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक विधि-विधान के तहत व्रत रखा। पूजा के दौरान उन्होंने कहा कि – “छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की सबसे अनुशासित और शुद्ध परंपराओं में से एक है। यह केवल धार्मिक नहीं, बल्कि पर्यावरण और सामाजिक सद्भाव का भी प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि इस पर्व की विशेषता यह है कि इसमें सूर्य देव और छठी मइया दोनों की आराधना की जाती है, जो प्रकृति और जीवन के बीच संतुलन का संदेश देती है। सिन्हा परिवार ने इस अवसर पर सामूहिक रूप से दीपदान किया और सूर्यास्त के समय लोकगीतों और भजनों के बीच अर्घ्य अर्पित किया। दिल्ली में छठ पूजा के अवसर पर प्रशासन ने यमुना तट सहित अन्य घाटों पर विशेष सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था की थी। विभिन्न धार्मिक समितियों और स्थानीय संगठनों ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सहयोग किया।
अमन सिन्हा ने अंत में सभी देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि – “हम सभी को इस पर्व से संयम, श्रद्धा और एकता की प्रेरणा लेनी चाहिए। छठ मइया सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लाएं। राजधानी दिल्ली में इस वर्ष छठ पर्व का उल्लास पहले से अधिक देखा गया। हजारों श्रद्धालुओं ने घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और सोमवार को उदयीमान सूर्य की पूजा के साथ यह महापर्व संपन्न होगा।
Next Story