दिल्ली-एनसीआर

आलोक सिंह के नेतृत्व में एक्टिव सिटीजन टीम ने प्राधिकरण के सामने रखीं ये मांगें

Admin Delhi 1
29 Nov 2022 3:10 PM GMT
आलोक सिंह के नेतृत्व में एक्टिव सिटीजन टीम ने प्राधिकरण के सामने रखीं ये मांगें
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: मुख्य 6 मांगों को लेकर एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य आलोक सिंह के नेतृत्व में एसीईओ से मिले। एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य आलोक सिंह, हरेंद्र भाटी, आशीष शर्मा, रमेश चंदानी, रूपल सचदेवा और राजकुमार रावल मौजूद रहे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ से एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्यों ने मुलाकात की है।

प्राधिकरण के सामने रखीं ये 6 मांगें:

1. ग्रेटर नोएडा शहर के विकास कार्यों, विचार-विमर्श और सुझाव के लिए प्राधिकरण नागरिक समिति बनाई जाए। जिसमें शहर की आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों के लोग होने चाहिए।

2. हर 3 महीने में प्राधिकरण नागरिक समिति की कोऑर्डिनेशन बैठक होनी चाहिए। जिसमें शहर के विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और समस्याओं पर चर्चा होनी चाहिए। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा शहर की मूलभूत और नागरिकों की जरूरतों के बारे में निर्णय लिया जाए।

3. ग्रेटर नोएडा शहर में आरडब्लूए को मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।

4. नॉलेज पार्क और जगत फार्म के बीच में तत्काल फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होना चाहिए।

5. वेंडर जोन के प्रारूप पर दुबारा विचार करना चाहिए। जिसमें स्थाई वेंडर जोन के बजाय "चलित वेंडर जोन" पर विचार और सुझाव होनी चाहिए।

6. ग्रेटर नोएडा के सभी गोल चक्करों को "नो वेंडिंग जोन" घोषित करना चाहिए। इससे ग्रेटर नोएडा शहर जाम मुक्त बन जाएगा।

Next Story