दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के द्वारका में एक युवक ने छात्रा पर किया एसिड अटैक, घायल छात्र सफदरजंग अस्पताल में भर्ती

Admin Delhi 1
14 Dec 2022 6:21 AM GMT
दिल्ली के द्वारका में एक युवक ने छात्रा पर किया एसिड अटैक, घायल छात्र सफदरजंग अस्पताल में भर्ती
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मनचलों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन दिल्ली में महिला से छेड़खानी और बदसलूकी के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला दिल्ली के द्वारका का है, जहां पर युवक द्वारा छात्रा पर तेजाब फेंकने का है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, द्वारका इलाके में एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंका है। घटना में बुरी तरह से घायल छात्रा को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना में दो युवक शामिल थे। ये आरोपित नीले रंग की बाइक पर सवार थे। वहीं, पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है। राजधानी में दिनदहाड़े घटी इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना के वक्त छोटी बहन थी साथ, परिचित पर शक

दिल्ली पुलिस के पीसीआर पर सुबह करीब नौ बजे मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की घटना के संबंध में कॉल आई। बताया गया है कि 17 साल की एक लड़की पर आज सुबह साढ़े सात बजे के करीब बाइक सवार दो लोगों ने कथित तौर पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ का इस्तेमाल कर हमला किया।

घटना के वक्त पीड़ित लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। पीड़िता ने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

इस मामले में सुमित नामक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस घटना को लेकर पारिवारिक रंजिश की आशंका जता रहे हैं।

Next Story