दिल्ली-एनसीआर

बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप, युवक के चेहरे पर लोगों ने पोती कालिख

Admin4
3 July 2022 8:15 PM IST
बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप, युवक के चेहरे पर लोगों ने पोती कालिख
x

नई दिल्ली/गाजियाबाद: गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में एक युवक पर पांच साल की बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगा. इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसके मुंह को तवा से काला कर दिया गया. इस मामले का एक लाइव वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवक के मुंह पर कालिख लगाते हुए लोगों को देखा जा सकता है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची इलाके के रहने वाले एक मजदूर की बेटी है. जिसे पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने मोबाइल पर वीडियो दिखाया. इसकी जानकारी वहां के लोगों को हुई तो उसने युवक को सबक सीखाने को ठाना. लोगों को इकट्ठा कर उसकी जमकर पिटाई की गई और इसका एक वीडियो भी बनाया. हालांकि मामले में अभी तक पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं दी गई. पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. अगर कोई लिखित शिकायत मिलेगी तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी.

Next Story