दिल्ली-एनसीआर

PCR पर हमले का आरोप, दिल्ली पुलिस बोली- गलत है आरोप

Admin4
17 July 2022 5:55 PM IST
PCR पर हमले का आरोप, दिल्ली पुलिस बोली- गलत है आरोप
x

नई दिल्ली. इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी के चलते बीजेपी से निष्कासित किए गए पार्टी के पूर्व प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल ने अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. दरअसल नवीन जिंदल ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि लक्ष्मी नगर में स्थित उनके घर के बाहर तैनात दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन पर हमला किया गया. इस हमले में पीसीआर कार का शीशा टूट गया है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने ऐसे किसी हमले से इनकार किया है.

दरअसल नवीन कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ अज्ञात लोगों ने देर रात इस पीसीआर पर पथराव कर इसके शीशे तोड़ दिए. उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरे परिवार की जान को इस्लामिक जिहादियों से ख़तरा है. मैं एक माह में दिल्ली पुलिस को कई बार सबूत सहित लिखित में दे चुका हूं कि मेरे निवास पर एक पीसीआर एक सिपाही के साथ तैनात है. रात में जिहादियों ने PCR के शीशे तोड़कर संदेश दिया है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर मेरी व मेरे परिवार की सुरक्षा का पुख़्ता प्रबंध करें.

हालांकि, दिल्ली पुलिस ने नवीन जिंदल के आरोपों और दावों का खंडन करते हुए कहा कि वहां पास से गुजर रहे एख वाहन के पहिए से उछलकर आए पत्थर से शीशा टूटा है.

दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में ट्वीट कर बताया कि 'नवीन जिंदल के घर पर पत्थरबाजी की खबर भ्रामक है. कुछ मीडिया चैनल गलत खबर दिखा रहे हैं. घटना में मलबे का पत्थर एक ट्रक टायर के प्रेशर से उछलकर उनके घर के सामने खड़ी PCR गाड़ी के शीशे पर लगा. हमारी अपील है की इस संबंध में सही तथ्य प्रस्तुत करें.'






Next Story