दिल्ली-एनसीआर

इंस्टाग्राम पर लड़कियों से दोस्ती कर ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव वाला आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
6 Dec 2022 4:13 PM GMT
इंस्टाग्राम पर लड़कियों से दोस्ती कर ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव वाला आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। इंस्टाग्राम पर लड़कियों से दोस्ती कर उनको ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव बनाने वाले शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं आरोपी ऐसा न करने पर लड़कियों की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के अलावा उन पर तेजाब डालने की धमकी देता था। डर की वजह से कई लड़कियां उससे मिल भी चुकी थीं। पकड़ा गया आरोपी अमर यादव है। पुलिस ने इसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपी ने अपने मोबाइल पर पिछले करीब डेढ़ साल से फर्जी नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाई हुई थी। उस पर इसने करीब 1100 लोगों को दोस्त बनाया हुआ था।
इसमें अधितर लड़कियां शामिल थीं। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर.सत्यसुंदरम ने बताया कि आरोपी सनातन धर्म मंदिर, सुभाष नगर, पश्चिम दिल्ली में रह रहा था। टीम ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद हो गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पूर्व उसने इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई थी। उसके निशाने पर लड़कियां होती थी। वह थोड़े दिन चैट करने के बाद लड़कियों को ब्लैकमेल करने लगता था। वह लड़कियों के फोटो से छेड़छाड़ कर उनको अश्लील बना देता था। कई लड़कियां बदनामी के डर से उससे मिल भी चुकी थीं।
युवती ने की थी ब्लैकमेलिंग की शिकायत
फर्श बाजार निवासी एक युवती ने पुलिस के पास ब्लैकमेलिंग की शिकायत दी थी। पीडि़़ता ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास एक इंस्टाग्राम आईडी से फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आई थी। पीडि़ता ने दोस्ती कबूल कर ली। इसके बाद पीडि़ता की उससे चैट होने लगी। आरोप है कि एक दिन आरोपी ने उससे कहा कि वह उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। यदि वह बदनामी से बचना चाहती है तो उसे उससे संबंध बनाने होंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह बदनाम करने के अलावा उस पर तेजाब भी डाल देगा। पीडि़ता घटना के बाद बुरी तरह डर गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी सनातन धर्म मंदिर, सुभाष नगर, पश्चिम दिल्ली में रह रहा था। टीम ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद हो गया।
Next Story