- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पुलिस कस्टडी से आरोपी...
दिल्ली-एनसीआर
पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, मेडिकल कराने ले गई थी पुलिस, 2 सस्पेंड
Rani Sahu
18 July 2023 6:00 PM IST

x
नोएडा (आईएएनएस)। नोएडा के जिला अस्पताल से पुलिस कस्टडी से एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी को मेडिकल कराने जिला अस्पताल लाई थी। जहां से वह दो पुलिसकर्मियों और एक होमगार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ने चार टीम बनाई है।
पुलिस ने आरोपी के फरार होने के मामले में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जबकि, एक होमगार्ड के खिलाफ उसके जिला होमगार्ड कमांडेंट को भी पत्र लिख दिया है।
पुलिस के मुताबिक 23 साल के लकी को एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को आरोपी को मेडिकल कराने के लिए सेक्टर-24 स्थित जिला अस्पताल लाया गया था।
एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि पुलिस को चकमा देकर शातिर बदमाश जिला अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटा रही है। बदमाश को पकड़ने के लिए चार टीम बनाई गई है। पुलिस की टीम जल्दी ही लकी को गिरफ्तार कर लेगी।
Next Story





