दिल्ली-एनसीआर

रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 24 प्रतिशत लोग बनाते हैं असुरक्षित यौन संबंध

Admin Delhi 1
5 March 2023 11:01 AM GMT
रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 24 प्रतिशत लोग बनाते हैं असुरक्षित यौन संबंध
x

नॉएडा न्यूज़: बात जब यौन संबंध बनाने की होती है तो इस विषय में हर कोई खुलकर बात नहीं करता है। यहां तक कि यौन संबंधों बनाते वक्त सुरक्षा के सवाल भी कुछ लोग चुप्पी साध जाते हैं, लेकिन हम आपको बताते हैं कि उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 24 प्रतिशत लोग असुरक्षित यौन संबंध बनाते है। इनमें वो लोग भी शामिल हैं, जो अविवाहित हैं और वो लोग भी शामिल हैं, जो शादीशुदा होते हुए भी बाहर जाकर यौन संबंध बनाते हैं।

हाल ही में नेशनल फै​मिली हैल्थ सर्वे ने यौन संबंध बनाए जाने को लेकर अपनी एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों द्वारा कंडोम के यूज पर जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिल्ली के नजदीक बसे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले 24 प्रतिशत लोग असुरक्षित यौन संबंध बनाते हैं, यानि यौन संबंध बनाते वक्त वे न तो कंडोम का प्रयोग करते हैं और न ही अन्य साधनों का।

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पिछले हुए जनपद कहे जाने वाले मैनपुरी जनपद में सर्वाधिक 80 प्रतिशत लोग सुरक्षित यौन संबंध बनाते हैं और उनके द्वारा यौन संबंध बनाते वक्त सावधानी का विशेष ध्यान रखा जाता है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत गौतमबुद्ध नगर के अशिक्षित ही नहीं शिक्षित लोग भी यौन संबंध बनाते वक्त सुरक्षा का ध्यान नहीं रखते हैं। नजदीकी जनपद गाजियाबाद की स्थिति भी ऐसी ही है। गाजियाबाद जनपद के 27 प्रतिशत लोग असु​रक्षित यौन संबंध बनाते हैं। उनके द्वारा भी सुरक्षा साधनों का प्रयोग नहीं किया जाता है। बुलंदशहर और मेरठ के हालात भी नोएडा जैसे ही हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र और राज्य सरकार असुरक्षित यौन संबंध बनाने से होने वाली एड्स जैसी घातक बीमारी के प्रति लोगों को न केवल आगाह करती है, बल्कि जागरुक भी करती है, लेकिन इसके बावजूद लोग सुरक्षित यौन संबंध बनाने के लिए मेडिकल स्टोर से कंडोम की खरीदारी करते वक्त शर्म महसूस करते हैं।

असुरक्षित यौन संबंध बनाने से नुकसान

एचआईवी व एड्स – एचआईवी व एड्स की बीमारी वायरस के कारण होती है। असुरक्षित यौन संबंध बनाने से एचआईवी वायरस मनुष्य की कमजोर प्रतिशा प्रणाली को बहुत प्रभावित करता है। शरीर इतना कमजोर हो जाता है संक्रमण व कैंसर से लड़ने में असमर्थ हो जाता हैं। एचआईवी वायरस केवल असुरक्षित यौन संबंध से नहीं होता है बल्कि संक्रमित सुई या ब्लड के कट से संक्रमण हो सकता है।

सिफलिस होना – सिफलिस बीमारी बैक्टीरिया के कारण होती है जो सेक्स के दौरान शरीर में प्रवेश कर लेता है। यह संक्रमण आपके जननांग, मुँह, हाथ पर घाव बना देता है। हालांकि यह बिना इलाज के ठीक हो जाता है किन्तु दर्द व पीड़ा दायक होता है। इसके वजह से महिलाओं में बुखार की समस्या हो जाती है। जटिल समस्या में गर्भवती महिला के शिशु की जान भी जा सकती है।

गोनोरिया – गोनोरिया बैक्टीरियल संक्रमण के कारण होता है। यह संक्रमण असुरक्षित यौन संबंध बनाने के दौरान होता है। यह बीमारी पुरुषों के लिंग में होती है जो महिला के गर्भाशय ग्रीवा में जाकर प्रभावित करती है। इससे संक्रमण फ़ैल जाता है।

Next Story