- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पीएम मोदी के जन्मदिन...
दिल्ली-एनसीआर
पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में 'आरंभ पुस्तकालय' की शुरुआत, छात्रों के लिए 24 घंटे खुलेगी
jantaserishta.com
17 Sept 2025 8:52 PM IST

x
DELHI दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिल्ली डीडीए ने रोहिणी में एक नई लाइब्रेरी 'आरंभ पुस्तकालय' का उद्घाटन किया। यह छात्रों और करियर की तैयारी करने वालों के लिए एक बड़ी मदद साबित होगी। पुस्तकालय का उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने किया। उन्होंने कहा कि 'सेवा दिवस' के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यह लाइब्रेरी देश को समर्पित की गई है। दिल्ली में यह चौथी 'आरंभ पुस्तकालय' है, इससे पहले राजेंद्र नगर, आदर्श नगर और द्वारका में भी ऐसी सुविधाएं शुरू की जा चुकी हैं। डीडीए के अनुसार, ये पुस्तकालय छात्रों को महंगे प्राइवेट रीडिंग रूम से राहत दिलाएंगे। इसमें बैठकर छात्र कम समय में अधिक सुविधाओं में पढ़ाई कर सकते हैं। विकासपुरी में पांचवीं लाइब्रेरी भी जल्द ही शुरू होने वाली है।
उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि शिक्षा, खासकर कम साधन वाले छात्रों के लिए, हमेशा से ही पीएम मोदी की प्राथमिकता रही है। उन्हें पूरा विश्वास है कि रोहिणी के लोग इस नई लाइब्रेरी का भरपूर लाभ उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे दिल्ली में प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। पीएम का शिक्षा के प्रति बहुत फोकस रहता है उनकी सोच है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। इसी बात को ध्यान में रखकर इस लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया है। सक्सेना ने कहा कि पिछले साल राजेंद्र नगर में घटना घटने के बाद से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी गई थी ताकि दूसरे राज्यों से पढ़ने आए छात्रों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि एक साल से कम समय में चौथी लाइब्रेरी बन गई है। अभी तक बनी तीनों लाइब्रेरी में छात्र अच्छे से पढ़ाई कर रहे हैं; उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। विनय कुमार सक्सेना ने बताया कि अभी इस लाइब्रेरी में 44 सीटें हैं; 17 छात्रों ने आज यहां एडमिशन लिया है। 24 घंटे ये लाइब्रेरी चलेगी जिससे छात्रों को कोई परेशानी न हो।
Tagsदिल्लीआरंभ पुस्तकालयरोहिणीपीएम नरेंद्र मोदी75वां जन्मदिनविनय कुमार सक्सेनाशिक्षाछात्रडीडीएपढ़ाई सुविधाकम साधन वाले छात्र.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





