दिल्ली-एनसीआर

आप का बीजेपी पर बड़ा आरोप: नीलकंठ मंदिर को अवैध वसूली के लिए तोडऩे का दिया गया आदेश

Admin Delhi 1
23 April 2022 10:09 PM IST
आप का बीजेपी पर बड़ा आरोप: नीलकंठ मंदिर को अवैध वसूली के लिए  तोडऩे का दिया गया आदेश
x

दिल्ली न्यूज़: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आतिशी ने आरोप लगाया है कि भाजपा की केंद्र सरकार ने अवैध वसूली के लिए नीलकंठ मंदिर को तोडऩे का आदेश दिया है। आम आदमी पार्टी मंदिर पर बुलडोजर नहीं चलने देगी। उन्होने कहा कि भाजपा बुलडोजर राजनीति से पूरी दिल्ली में घर और दुकानों से उगाही कर रही है। अब इनके पैसे की हवस यहां तक आ पहुंची है कि भगवान श्रीराम को भी नहीं छोड़ रहे हैं। अवैध वसूली के लिए श्रीनिवासपुरी में भगवान नीलकंठ के मंदिर पर नोटिस चिपकाया है। आतिशी ने बताया कि श्रीनिवासपुरी के मंदिर में एक सप्ताह से नोटिस चिपका है और मंदिर को बचाने के लिए यहां लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी ने मन बना लिया है कि इस मंदिर पर बुलडोजर नहीं चलने देंगे। आतिशी आज श्रीनिवासपुरी में पुराने नीलकंठ मंदिर पहुंची और प्रदर्शन में शामिल हुईं। यहां महिलाएं कीर्तन कर रही हैं और भंडारा आयोजित हो रहा है। श्रीनिवासपुरी के लोगों ने बताया कि यह मंदिर करीब 30 साल पुराना है, जिस पर नोटिस लग गया है।

क्षेत्रीय विधायक मदन लाल ने कहा कि श्रीनिवास पुरी में पुराने नीलकंठ मंदिर पर चिपके नोटिस को देखकर लोगों को अचानक सदमा लगा है। बीजेपी की केंद्र सरकार ने यह नोटिस जारी किया है। इसके पीछे का सिर्फ एक कारण अवैध वसूली है। उन्होने कहा कि इस धमकी के पीछे एक कारण पैसा है। यह मंदिर आस्था प्रतीक है और इसे बचाने के लिए धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

Next Story