- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- भारत-पाकिस्तान क्रिकेट...
दिल्ली-एनसीआर
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का 'आप' ने किया विरोध, पाकिस्तानी क्रिकेटर का पुतला फूंका
SHIDDHANT
13 Sept 2025 9:32 PM IST

x
DELHI दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने कड़ा विरोध जताया है। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी क्रिकेटर का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने किया। उनके साथ बुराड़ी से विधायक संजीव झा, कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार, किराड़ी से पूर्व विधायक ऋतुराज झा, जंगपुरा से पूर्व विधायक प्रवीण देशमुख और यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलकर देश के शहीदों का अपमान कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में पाकिस्तानी आतंकियों ने कश्मीर में भारतीय नागरिकों का खून बहाया और कई महिलाओं को विधवा बना दिया। ऐसे में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना सरासर गलत है। सौरभ भारद्वाज ने पाकिस्तानी क्रिकेटर द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट का भी जिक्र किया। भारद्वाज ने इसे “भारत की महिलाओं का अपमान” करार देते हुए कहा कि यह पाकिस्तान की “घिनौनी मानसिकता” को दर्शाता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “खून और खेल एक साथ नहीं चल सकते। पाकिस्तान ने जब हमारे भाई-बहनों का खून बहाया है तो उनके साथ क्रिकेट खेलना शहीदों की शहादत का सौदा करने जैसा है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि आम आदमी पार्टी उन बार और क्लबों का भी विरोध करेगी जो भारत-पाकिस्तान मैच का प्रसारण करेंगे। साथ ही उन्होंने देशवासियों और क्रिकेट प्रेमियों से अपील की कि वे इस मैच का बहिष्कार करें और पाकिस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद करें।
Tagsआम आदमी पार्टीभारत-पाकिस्तान मैचविरोध प्रदर्शनसौरभ भारद्वाजपाकिस्तानी क्रिकेटरपुतला दहनकश्मीर हमलेदेशवासियों से अपीलमैच बहिष्कारभाजपा सरकार आलोचनाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





