दिल्ली-एनसीआर

आप पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्र डीएम को सौंपा

Admin Delhi 1
27 Feb 2023 11:02 AM GMT
आप पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्र डीएम को सौंपा
x

कुशीनगर: जनपद मुख्यालय पडरौना में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य आप के मंत्रियों की निराधार और फर्जी गिरफ्तारियों के खिलाफ आप पार्टी विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।

आप पार्टी कुशीनगर के जिलाध्यक्ष ई. अजय कुमार यादव ने डीएम को सौपे ज्ञापन में बताया हैं कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है जो पूर्ण रूप से असंवैधानिक और निराधार है। इसी के साथ मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आप सांसद संजय सिंह,मंत्री गोपाल राय , विधायक ऋतुराज झा, दिनेश मोहनिया, रोहित महरौलिया, आदिल खान समेत कई पार्षदों और कार्यकर्ताओं को फतेहपुर बेरी थाने से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आप जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए रात दिन मेहनत करने वाले आम आदमी पार्टी के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करके भाजपा ने साबित कर दिया कि वह आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों और उसकी बढ़ती लोकप्रियता से कितना भयभीत है।

उन्होंने आगे कहा कि आज दिल्ली का शिक्षा, यातायात और चिकित्सा मॉडल सभी देशवासियों की पहली पसंद है, क्या राष्ट्रहित में जनता की सेवा करना अपराध है ? अगर प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में भ्रष्टाचारियों को सजा देना चाहते हैं तो आज तक अपने मित्र अडानी के ऊपर उन्होंने किसी तरह की जांच क्यों नहीं करवाई ? भाजपा की तानाशाही चरम सीमा पर है, इस प्रकार का असंवैधानिक कृत्य आम आदमी पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।राष्ट्रपति को संबोधित पत्र में आग्रह किया गया है कि जिस प्रकार अब सरकार के दबाव में जांच समितियां असंवैधानिक कृत्य में लिप्त हैं तो इनकी जांच करवाई जाये और मनीष सिसोदिया के साथ सभी आप नेताओं को रिहा कर बेबुनियाद आरोपों से बरी किया जाये।जिलाध्यक्ष ईo अजय कुमार यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिले के प्रभारी राकेश तिवारी ताजमोहमाद अंसारी मुकेश सुमन उपाध्यक्ष शंभू यादव रविशंकर सिंह प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विवेक पांडे सेराज राइनी शहजाद राइनी अरमान अली सुरेंद्र गोंड रामकांत कुशवाहा ओमप्रकाश कुशवाहा राजेश जायसवाल संदीप यादव सेराज राजेश कुशवाहा दिनेश खरवार तबरेज सहित सकड़ों आप पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Next Story