- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- पटेल नगर से आप विधायक...
दिल्ली-एनसीआर
पटेल नगर से आप विधायक राजकुमार आनंद आज संभालेंगे मंत्री का कार्यभार
Admin Delhi 1
3 Nov 2022 12:49 PM IST

x
दिल्ली न्यूज़: केजरीवाल सरकार की कैबिनेट में आज एक नया चेहरा शामिल होगा। पटेल नगर से आप विधायक राजकुमार आनंद सुबह राजनिवास पर मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद दिल्ली सचिवालय में मंत्री के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से राजकुमार आनंद को मंत्री बनाने के प्रस्ताव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने के बाद उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी जा रही है।
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्रपाल गौतम के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री ने राज कुमार आनंद को अपनी कैबिनेट में शामिल किए जाने का प्रस्ताव भेजा था। एक कार्यक्रम में धर्मांतरण पर हुए विवाद के बाद राजेंद्र पाल गौतम को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में राजकुमार आनंद को शामिल करने का प्रस्ताव भेजा था।
Next Story





