दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में आम आदमी पार्टी का कूड़ा-कूड़ा अभियान हुआ शुरू

Admin Delhi 1
15 Sep 2022 5:44 AM GMT
दिल्ली में आम आदमी पार्टी का कूड़ा-कूड़ा अभियान हुआ शुरू
x

दिल्ली न्यूज़: निगम चुनावों की लेकर राजनीतिक दलों में सक्रियता बढ़ गई है। कल (बुधवार) आम आदमी पार्टी ने कूड़े पर अभियान शुरू करते हुए गाजीपुर कूड़े का पहाड़ का दौरा किया। हालंाकि दिल्ली पुलिस ने पहाड़ से पहले ही बैरिकेड लगाकर वहां पहुंचे लोगों को रोक दिया। इसके बाद आप विधायक आतिशी के नेतृत्व में आम जनता ने जमकर प्रदर्शन किया। आतिशी ने कहा कि जिस तरह लोग घरों से कूड़े को बाहर करते हैं, ठीक वैसे ही आगामी एमसीडी चुनावों में भाजपा को दिल्ली से बाहर कर देंगे। भाजपा की दिल्ली पुलिस को लगता है कि वह बैरिकेड लगाकर दिल्ली वालों को कूड़े का पहाड़ देखने से रोक देंगे। यह पहाड़ तो दो किलोमीटर दूर से दिख रहा है। दिल्ली में कूड़े के पहाड़ तब दिखना बंद होंगे जब भारतीय जनता पार्टी दिल्ली को कूड़ा कूड़ा करना बंद करेगी। मौजूदा रफ्तार से कूड़ा निपटाया गया तो इन पहाड़ों को साफ करने में 200 साल लग जाएंगे। अगर कूड़ा आना बंद हो जाए तब भी 27 साल लग जायेंगे।

आम आदमी पार्टी ने आज से भाजपा के कूड़ा-कूड़ा चमत्कार के खिलाफ 14 सितम्बर से 14 अक्तूबर तक प्रदेशव्यापी कूड़ा विरोधी अभियान शुरू कर दिया है। इसके पहले चरण में तीन दिन का भाजपा का चमत्कार देखो कूड़े का पहाड़ देखो अभियान चलाया गया। अब 15 सितम्बर को ओखला और 16 सितम्बर को भलस्वा लैंडफिल साइट दिखाए जाएंगे। ताकि दिल्लीवासी समझ सकें कि वहां आसपास के लोग कैसे जिंदगी जी रहे हैं। क्योंकि वहां भी आबादी रहती है, जब आग लगती है तो कैसे हालात बन जाते है।

Next Story