दिल्ली-एनसीआर

आम आदमी पार्टी ने 15 साल बाद BJP को दिखाया बाहर का रास्ता, आप की शानदार जीत

Admin Delhi 1
7 Dec 2022 12:11 PM GMT
आम आदमी पार्टी ने 15 साल बाद BJP को दिखाया बाहर का रास्ता, आप की शानदार जीत
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को 134 जबकि बीजेपी को 104 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटों पर जीत हासिल की। गौरतलब है, दिल्ली के तीन नगर निगमों के विलय के बाद यह पहला एमसीडी चुनाव था और दिल्ली नगर निगम में बीजेपी पिछले 15 साल से सत्ता में थी।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों में से 134 वार्डों पर जीत हासिल कर ली है और बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी जीत के साथ आप ने 15 वर्षों तक सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद ट्वीट करके दिल्ली की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद मांगा।

केजरीवाल ने कहा, इस शानदार जीत के लिए दिल्ली की जनता का शुक्रिया और सबको बहुत-बहुत बधाई। अब हम सबको मिलकर दिल्ली को साफ़-स्वच्छ और सुंदर बनाना है।दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार सभी 250 वार्डों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इस चुनाव में 'आप' ने 134 सीटों पर कब्जा किया है, भाजपा की झोली में 104 सीटें गयी हैं और कांग्रेस को नौ सीटों से संतोष करना पड़ा है। अन्य दलों ने तीन सीटें पर जीत हासिल की है।

आप मुख्यालय में जीत के बाद पहुंचे श्री केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली की जनता ने 15 वर्ष की भ्रष्ट भाजपा को निगम से हटाकर 'आप' सरकार को निगम में बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद। ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन-रात मेहनत करके कोशिश करूंगा कि आपके इस विश्वास को कायम रखूं। मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, बदलाव के लिए दिल्ली के लोग बधाई के पात्र हैं।

गाैरतलब है इस वर्ष दिल्ली के तीन नगर निगमों का विलय कर दिल्ली नगर निगम फिर गठित गया है। इससे पहले तीनों नगर निगमों के अलग-अलग मेयर हुआ करते थे लेकिन अब एक ही मेयर चयनित किया जायेगा। इसी वर्ष वार्डों का परिसीमन किया गया था। इससे पहले कुल 272 वार्ड थे ,परिसीमन के बाद घटकर इनकी संख्या 250 हो गयी है। इस वर्ष की शुरूआत में एमसीडी के फिर से एक होने के बाद यह पहला चुनाव हुआ था। चार दिसंबर को हुए चुनावों में केवल 50.48 फीसदी मतदान हुआ।

कुल 1.45 करोड़ मतदाताओं में से केवल 73 लाख लोग मतदान में शामिल हुए। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए डेटा के अनुसार दक्षिणी दिल्ली के संपन्न इलाकों में नगरपालिका चुनावों में सबसे कम मतदान हुआ। ग्रामीण पॉकेट और पूर्वोत्तर दिल्ली के कुछ हिस्सों में, जहां 2020 में दंगे हुए थे वहां सबसे अधिक मतदान प्रतिशत देखा गया।

कौन जीता ?

वार्ड- 1 नरेला से श्वेता खत्री (आप)

वार्ड- 2 बांकेर से दिनेश कुमार (आप)

वार्ड- 3 होलंबी कला से नेहा (आप)

वार्ड- 4 अलीपुर से योगेश (बीजेपी)

वार्ड- 5 बख्तावरपुर से जनता देवी (बीजेपी)

वार्ड- 6 बुराड़ी से अनिल कुमार त्यागी (बीजेपी)

वार्ड- 7 कादीपुर से मुनेश देवी (आप)

वार्ड- 8 मुकुंदपुर से गुलाब सिंह (बीजेपी)

वार्ड- 9 संतनगर से रूबी (आप)

वार्ड- 10 झड़ोदा से गगन चौधरी (आप)

वार्ड- 11 तिमारपुर से प्रोमिला गुप्ता (आप)

वार्ड- 12 मलकागंज से रेखा (बीजेपी)

वार्ड- 13 मुखर्जी नगर से राजा इकबाल सिंह (बीजेपी)

वार्ड- 14 धीरपुर से नेहा अग्रवाल (आप)

वार्ड- 15 आदर्श नगर से मुकेश कुमार गोयल (आप)

वार्ड- 16 आजादपुर से सुमन कुमारी (बीजेपी)

वार्ड- 17 भलस्वा से अजीत सिंह यादव (आप)

वार्ड- 18 जहांगीरपुरी से टिम्सी शर्मा (आप)

वार्ड- 19 स्वरूप नगर से जोगिंदर सिंह (आप)

वार्ड- 20 समयपुर बादली से गायत्री देवी (बीजेपी)

वार्ड- 21 रोहिणी-ए से प्रदीप मित्तल (आप)

वार्ड- 22 रोहिणी-बी से सुमन सिंह राणा (आप)

वार्ड- 23 रिठाला से नरेंद्र कुमार सिंह (बीजेपी)

वार्ड- 24 विजय विहार से पुष्पा (आप)

वार्ड- 25 बुद्ध विहार से अमृत जैन (आप)

वार्ड- 26 पूठ कलां से रितु मुकेश कुमार (आप)

वार्ड- 27 बेगमपुर से जयभगवान यादव (बीजेपी)

वार्ड- 28 शाहबाद डेयरी से राम चंदर (आप)

वार्ड -29 पूठ खुर्द से अंजु देवी (बीजेपी)

वार्ड- 30 बवाना से पवन कुमार (आप)

वार्ड- 31 नांगल ठाकरन से बबीता (बीजेपी)

वार्ड- 32 कंझावला से संदीप (आप)

वार्ड- 33 रानीखेड़ा से मनीषा कराला (आप)

वार्ड- 34 नांगलोई से हेमलता (आप)

वार्ड- 35 मुंडका से गजेंद्र सिंह दरल (स्वतंत्र)

वार्ड- 36 निलोठी से बबीना शौकीन (आप)

वार्ड- 37 किराड़ी से रमेश चंद (आप)

वार्ड- 38 प्रेम नगर से नीला कुमारी (बीजेपी)

वार्ड- 39 मुबारकपुर से राजेश कुमार गुप्ता (आप)

वार्ड- 40 निठारी से ममता गुप्ता (आप)

वार्ड- 41 अमन विहार से रविंद्र भारद्वाज (आप)

वार्ड- 42 मंगोलपुरी से राजेश कुमार (आप)

वार्ड- 43 सुल्तानपुरी-ए से बॉबी (आप)

वार्ड- 44 सुल्तानपुरी-बी से दौलत (आप)

वार्ड- 45 ज्वालापुरी से संतोष देवी (आप)

वार्ड- 46 नांगलोई जाट से पूनम सिंह (बीजेपी)

वार्ड- 47 निहाल विहार से मंदीप सिंह (कांग्रेस)

वार्ड- 48 गुरु हरकिशन नगर से मोनिका गोयल (बीजेपी)

वार्ड- 49 मंगोलपुरी-ए से धर्म रक्षक (आप)

वार्ड- 50 मंगोलपुरी- बी से सुमन (आप)

वार्ड- 51 रोहिणी- सी से धर्मवीर शर्मा (बीजेपी)

वार्ड- 52 रोहिणी- एफ से रितु गोयल (बीजेपी)

वार्ड- 53 रोहिणी- ई से प्रकाश वाही (बीजेपी)

वार्ड- 54 रोहिणी- डी से स्मिता (बीजेपी)

वार्ड- 55 शालीमार बाग-ए से जलज कुमार (आप)

वार्ड- 56 शालीमार बाग-बी से रेखा गुप्ता (बीजेपी)

वार्ड- 57 पीतमपुरा से अमित नागपाल (बीजेपी)

वार्ड- 58 सरस्वती विहार से शिखा भारद्वाज (बीजेपी)

वार्ड- 59 पश्चिम विहार से विनिता वोहरा (बीजेपी)

वार्ड- 60 रानी बाग से ज्योति अग्रवाल (बीजेपी)

वार्ड- 61 कोहाट एंक्लेव से अजय रवि हंस (बीजेपी)

वार्ड- 62 शकरपुर से किशन लाल (बीजेपी)

वार्ड- 63 त्रि-नगर से मीनू गोयल (बीजेपी)

वार्ड- 64 केशवपुरम से योगेश वर्मा (बीजेपी)

वार्ड- 65 अशोक विहार से पूनम शर्मा (बीजेपी)

वार्ड- 66 वजीरपुर से चित्रा विद्यार्थी (आप)

वार्ड- 67 संगम पार्क से सुशीला (बीजेपी)

वार्ड- 68 मॉडल टाउन से विकास सेठी (बीजेपी)

वार्ड- 69 कमला नगर से रेणु अग्रवाल (बीजेपी)

वार्ड- 70 शास्त्री नगर से मनोज कुमार जिंदल (बीजेपी)

वार्ड- 71 किशन गंज से पूजा (आप)

वार्ड- 72 सदर बाजार से उषा शर्मा (आप)

वार्ड- 73 सिविल लाइंस से विकास (आप)

वार्ड- 74 चांदनी चौक से पूरणीदीप सिंह (आप)

वार्ड- 75 जामा मस्जिद से सुल्ताना आबिद (आप)

वार्ड- 76 चांदनी महल से मोहम्मद इकबाल (आप)

वार्ड- 77 दिल्ली गेट से किरण बाला (आप)

वार्ड- 78 सीताराम बाजार से राफिया माहिर (आप)

वार्ड- 79 बल्लीमारन से मोहम्मद सादिक (आप)

वार्ड- 80 रामनगर से कमल बागड़ी (बीजेपी)

वार्ड- 81 कुरैश नगर से शमीम बानो (आप)

वार्ड- 82 पहाड़गंज से मनीष चड्ढा (बीजेपी)

वार्ड- 83 करोल बाग से उर्मिला देवी (आप)

वार्ड- 84 देव नगर से महेश कुमार (आप)

वार्ड- 85 वेस्ट पटेल नगर से कविता चौहान (आप)

वार्ड- 86 ईस्ट पटेल नगर से शैली ओबरॉय (आप)

वार्ड- 87 रंजीत नगर से अंकुश नारंग (आप)

वार्ड- 88 बलजीत नगर से रुणाक्षी शर्मा (आप)

वार्ड- 89 कर्मपुरा से राकेश जोशी (आप)

वार्ड- 90 मोती नगर से अलका ढींगरा (आप)

वार्ड- 91 रमेश नगर से पुनीत राय (आप)

वार्ड- 92 पंजाबी बाग से सुमन त्यागी (बीजेपी)

वार्ड- 93 मादीपुर से साहिल गंगवाल (आप)

वार्ड- 94 रघुवीर नगर से उर्मिला गंगवाल (बीजेपी)

वार्ड- 95 विष्‍णु गार्डन से मीनाक्षी चंदेला (आप)

वार्ड- 96 राजौरी गार्डन से शशि तलवार (बीजेपी)

वार्ड- 97 चौखंडी नगर से सुनील कुमार चंदा (आप)

वार्ड- 98 सुभाष नगर से मंजू सेतिया (आप)

वार्ड- 99 हरी नगर से राजेश कुमार लाडी (आप)

वार्ड- 100 फतेह नगर से रमिंदर कौर (आप)

वार्ड- 101 त‍िलक नगर से अशोक कुमार मन्नू (आप)

वार्ड- 102 ख्‍याला से शिल्पा कौर (आप)

वार्ड- 103 केशोपुर से हरीश ओबरॉय (बीजेपी)

वार्ड- 104 जनकपुरी साउथ से डिंपल आहूजा (आप)

वार्ड- 105 महावीर एंक्‍लेव से प्रवीण कुमार (आप)

वार्ड- 106 जनकपुरी वेस्‍ट से उर्मिला चावला (बीजेपी)

वार्ड- 107 विकासपुरी से साहिब कुमार (आप)

वार्ड- 108 हस्तसाल से राखी यादव (आप)

वार्ड- 109 विकास नगर से अशोक पांडेय (आप)

वार्ड- 110 कुंवर सिंह नगर से राज बाला (आप)

वार्ड- 111 बापरौला से रविंदर (आप)

वार्ड- 112 सैनिक एंक्‍लेव से निर्मला कुमारी (आप)

वार्ड- 113 मोहन गार्डन से सुरेंद्र कौशिक (आप)

वार्ड- 114 नवादा से निर्मला देवी (आप)

वार्ड- 115 उत्‍तम नगर से दीपक वोहरा (आप)

वार्ड- 116 बिंदापुर से कृष्ण कुमार राघव (आप)

वार्ड- 117 डाबरी से तिलोत्मा चौधरी (आप)

वार्ड- 118 सागरपुर से सिम्मी यादव (आप)

वार्ड- 119 मंगलापुरी से नरेंद्र कुमार (आप)

वार्ड- 120 द्वारका-बी से कमलजीत सहरावत (बीजेपी)

वार्ड- 121 द्वारका-ए से राम निवास (बीजेपी)

वार्ड- 122 मट‍ियाला से अनुराधा शर्मा

वार्ड- 123 ककरोला से सुदेश कुमार (आप)

वार्ड- 124 नंगली सकरावत से सविता (बीजेपी)

वार्ड- 125 छावला से शशि यादव (बीजेपी)

वार्ड- 126 ईसापुर से मीना देवी (स्वतंत्र)

वार्ड- 127 नजफगढ़ से अमित खड़खड़ी (बीजेपी)

वार्ड- 128 द‍िचाऊं कलां से नीलम (बीजेपी)

वार्ड- 129 रोशनपुरा से देवेंद्र (बीजेपी)

वार्ड- 130 द्वारका-सी से सुनीता (आप)

वार्ड- 131 ब‍िजवासन से जयवीर सिंह राणा (बीजेपी)

वार्ड- 132 कापसहेड़ा से आरती यादव (आप)

वार्ड- 133 मह‍िपालपुर से इंद्रजीत सहरावत (बीजेपी)

वार्ड- 134 राज नगर से पूनम भारद्वाज (आप)

वार्ड- 135 पालम से सीमा पंडित (बीजेपी)

वार्ड- 136 मधु व‍िहार से सुषमा राठी (बीजेपी)

वार्ड- 137 महावीर एन्‍क्‍लेव से अजय कुमार राय (आप)

वार्ड- 138 साध नगर से इंदर कौर (बीजेपी)

वार्ड- 139 नारायणा से उमंग बजाज (बीजेपी)

वार्ड- 140 इंद्रपुरी से ज्योति गौतम (आप)

वार्ड- 141 राज‍िन्‍दर नगर से आरती चावला (आप)

वार्ड- 142 दर‍ियागंज से सारिका चौधरी (आप)

वार्ड- 143 स‍िद्धार्थ नगर से सोनाली (बीजेपी)

वार्ड- 144 लाजपत नगर से अर्जुनपाल सिंह मारवाह (बीजेपी)

वार्ड- 145 एन्‍ड्रयूगंज से अनिता बसोया (आप)

वार्ड- 146 अमर कालोनी से शरद कपूर (बीजेपी)

वार्ड- 147 कोटला मुबारकपुर से कुसुम लता (बीजेपी)

वार्ड- 148 हौज खास से कमल भारद्वाज (आप)

वार्ड- 149 मालवीय नगर से लीना कुमार (आप)

वार्ड- 150 ग्रीन पार्क से सरिता फोगाट (आप)

वार्ड- 151 मुनीरका से राज बाला टोकस (आप)

वार्ड- 152 आरके पुरम से धर्मवीर सिंह (आप)

वार्ड नं.153 वसंत व‍िहार से हिमानी जैन (आप)

वार्ड- 154 लाडो सराय से राजीव सनसनवाल (आप)

वार्ड- 155 महरौली से रेखा महेंद्र चौधरी (आप)

वार्ड- 156 वसंत कुंज से जगमोहन अहलावत (बीजेपी)

वार्ड- 157 आया नगर से वेदपाल चौधरी (कांग्रेस)

वार्ड- 158 भाटी से सुंदर सिंह (आप)

वार्ड- 159 छतरपुर से पिंकी त्यागी (आप)

वार्ड- 160 सैदुलाजाब से उमेद सिंह (आप)

वार्ड- 161 देवली से अनीता (बीजेपी)

वार्ड- 162 तिगड़ी से ज्योति प्रकाश जरवाल (आप)

वार्ड- 163 संगम व‍िहार-ए से चंदन कुमार चौधरी (बीजेपी)

वार्ड- 164 दक्ष‍िण पुरी से प्रेम चौहान (आप)

वार्ड- 165 मदनगीर से गीता (आप)

वार्ड- 166 पुष्‍प व‍िहार से अरुण नवारिया (आप)

वार्ड- 167 खानपुर से ममता यादव (बीजेपी)

वार्ड- 168 संगम व‍िहार-सी से पंकज गुप्ता (आप)

वार्ड- 169 संगम व‍िहार-बी से काजल सिंह (आप)

वार्ड- 170 तुगलकाबाद व‍िस्‍तार से भागबीर (आप)

वार्ड- 171 च‍ितरंजन पार्क से आशु ठाकुर (आप)

वार्ड- 172 च‍िराग द‍िल्‍ली से कृष्ण जाखड़ (आप)

वार्ड- 173 ग्रेटर कैलाश से शिखा राय (बीजेपी)

वार्ड- 174 श्रीन‍िवासपुरी से राजपाल (बीजेपी)

वार्ड- 175 कालकाजी से योगिता सिंह (बीजेपी)

वार्ड- 176 गोव‍िंदपुरी से चंद्र प्रकाश (बीजेपी)

वार्ड- 177 हरकेश नगर से ममता (आप)

वार्ड- 178 तुगलकाबाद से सुंगधा (आप)

वार्ड- 179 पुल प्रहलादपुर से राकेश लोहिया (आप)

वार्ड- 180 बदरपुर से मंजु देवी (आप)

वार्ड- 181 मोलड़बंद से हेमचंद गोयल (आप)

वार्ड- 182 मीठापुर से गुड्डी देवी (बीजेपी)

वार्ड- 183 हरी नगर व‍िस्‍तार से निखिल चपराना (आप)

वार्ड- 184 जेतपुर से हिमा (आप)

वार्ड- 185 मदनपुर खाद ईस्‍ट प्रवीण कुमार (आप)

वार्ड- 186 मदनपुर खाद वेस्‍ट से ब्रहम स‍िंह (बीजेपी)

वार्ड- 187 सरिता विहार से नीतू (बीजेपी)

वार्ड- 188 अबुल फजल एन्‍क्‍लेव से अरीबा खान (कांग्रेस)

वार्ड- 189 जाक‍िर नगर से नाजिया दानिश (कांग्रेस)

वार्ड- 190 न्‍यू अशोक नगर से संजीव कुमार सिंह (बीजेपी)

वार्ड- 191 मयूर व‍िहार फेज-1 से बीना गौतम (आप)

वार्ड- 192 त्रिलोकपुरी से विजय कुमार (आप)

वार्ड- 193 कोंडली से मुनेश (बीजेपी)

वार्ड- 194 घरोली से प्रियंका गौतम (आप)

वार्ड- 195 कल्‍याणपुरी से धीरेंद्र कुमार बंटी गौतम (आप)

वार्ड- 196 मयूर व‍िहार फेज-2 से देवेंद्र कुमार (आप)

वार्ड- 197 पटपड़गंज से रेनू चौधरी (बीजेपी)

वार्ड- 198 विनोद नगर से रविंद्र सिंह नेगी (बीजेपी)

वार्ड- 199 मंडावली से शशि चांदना (बीजेपी)

वार्ड- 200 पांडव नगर से यशपाल सिंह (बीजेपी)

वार्ड- 201 ललिता पार्क से श्‍वेता निगम जनमित्रा (आप)

वार्ड- 202 शकरपुर से रामकिशोर शर्मा (बीजेपी)

वार्ड- 203 लक्ष्‍मी नगर से अलका राघव (बीजेपी)

वार्ड- 204 प्रीत विहार से रमेश कुमार गर्ग (बीजेपी)

वार्ड- 205 आई पी एक्‍सटेंशन से रचना (आप)

वार्ड- 206 आनंद विहार से मोनिका पंत (बीजेपी)

वार्ड- 207 व‍िश्‍वास नगर से ज्‍योति रानी (आप)

वार्ड- 208 अनारकली से मीनाक्षी शर्मा (बीजेपी)

वार्ड- 209 जगतपुरी से राजू सचदेवा (बीजेपी)

वार्ड- 210 गीता कालोनी से नीमा भगत (बीजेपी)

वार्ड- 211 कृष्‍णा नगर से संदीप कपूर (बीजेपी)

वार्ड- 212 गांधी नगर से प्रिया कंबोज (बीजेपी)

वार्ड- 213 शास्‍त्री पार्क से समीर अहमद (कांग्रेस)

वार्ड- 214 आजाद नगर से नीलम (बीजेपी)

वार्ड- 215 शाहदरा से भारत गौतम (बीजेपी)

वार्ड- 216 झिलमिल से पंकज लूथरा (बीजेपी)

वार्ड- 217 द‍िलशाद कालोनी से प्रीति (आप)

वार्ड- 218 सुंदर नगरी से मोहिनी जीनवाल (आप)

वार्ड- 219 दिलशाद गार्डन से बीएस पंवार (बीजेपी

वार्ड- 220 नंद नगरी से रमेश कुमार ब‍िसाईयां (आप)

वार्ड- 221 अशोक नगर से रीना माहेश्‍वरी (बीजेपी)

वार्ड- 222 राम नगर ईस्‍ट से चंद्रप्रकाश शर्मा (बीजेपी)

वार्ड- 223 रोहताश नगर से शिवांगी पांचाल (आप)

वार्ड- 224 वेलकम कालोनी से र‍ितेश सूजी (बीजेपी)

वार्ड- 225 सीलमपुर से शकीला बेगम (निर्दलीय)

वार्ड- 226 गौतमपुरी से सत्‍या शर्मा (बीजेपी)

वार्ड- 227 चौहान बांगर से शगुफता चौधरी जुबेर (कांग्रेस)

वार्ड- 228 मौजपुरी से अनिल कुमार शर्मा (बीजेपी)

वार्ड- 229 ब्रहमपुरी से छाया गौरव शर्मा (आप)

वार्ड- 230 भजनपुरा से रेखा रानी (आप)

वार्ड- 231 घोंडा से प्रीति गुप्‍ता (बीजेपी)

वार्ड- 232 यमुना विहार से प्रमोद गुप्‍ता (बीजेपी)

वार्ड- 233 सुभाष मोहल्‍ला से मनीषा सिंह (बीजेपी)

वार्ड- 234 कबीर नगर से जरीफ (कांग्रेस)

वार्ड- 235 गोरखपार्क से प्रियंका सक्‍सेना (आप)

वार्ड- 236 कर्दमपुरी से मुकेश कुमार बंसल (बीजेपी)

वार्ड- 237 हर्ष विहार से पूनम निर्मल (आप)

वार्ड- 238 सबोली से जसवंत सिंह (आप)

वार्ड- 239 गोकलपुरी से सोमवती चौधरी (आप)

वार्ड- 240 जोहरीपुर से रोशन लाल (आप)

वार्ड- 241 करावल नगर ईस्‍ट से शिमला देवी (बीजेपी)

वार्ड- 242 दयालपुर से पुनीत शर्मा (बीजेपी)

वार्ड- 243 मुस्‍तफाबाद से सबीला बेगम (आप)

वार्ड- 244 नेहरू व‍िहार से अरुण सिंह भाटी (बीजेपी)

वार्ड- 245 बृजपुरी से नाजिया खातून (कांग्रेस)

वार्ड- 246 श्रीराम कालोनी से मोहम्‍मद आमिल मलिक (आप)

वार्ड- 247 सादतपुर से नीता बिष्‍ट (बीजेपी)

वार्ड- 248 करावल नगर वेस्‍ट से सत्‍यपाल सिंह (बीजेपी)

वार्ड- 249 सोनिया विहार से सोनी पांडेय (बीजेपी)

वार्ड- 250 सभापुर से बृजेश सिंह (बीजेपी)

Next Story