दिल्ली-एनसीआर

आम आदमी पार्टी अब जनसाभाओं के नाम पर भी घोटाला कर रही है: आशीष सूद

Rani Sahu
28 Nov 2022 3:25 PM GMT
आम आदमी पार्टी अब जनसाभाओं के नाम पर भी घोटाला कर रही है: आशीष सूद
x
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| प्रदेश भाजपा नगर निगम चुनाव के संयोजक आशीष सूद ने कहा कि भाजपा की हमेशा से कार्यशैली रही है कि उसके नेता कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनसे वार्तालाप करने में विश्वास रखते हैं। इसका उदाहरण है कि निगम के प्रत्याशियों के नाम ऐलान होने से पहले ही भाजपा ने एक जनसंपर्क अभियान शुरू किया था, जिसमें नगर निगम के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम किया था और वह अभी भी जारी है।
आशीष सूद ने कहा कि प्रदूषण एवं भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को दिल्ली की जनता ने भाजपा नेताओं के सामने रखा था, जिसके आधार पर भाजपा ने अपने प्रचार-प्रसार को जारी रखा है और यहीं कारण है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में कई वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली की जनता के लिए निगम द्वारा किए गए कार्यों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की ओर जनता का रुझान देखकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से हतोत्साहित है। उसे अभी से ही महसूस होने लगा है कि वह निगम चुनाव हार रही है।
आम आदमी पार्टी की सरकार पर कटाक्ष करते हुए आशीष सूद ने कहा कि पहले तो आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार की पाराकाष्ठा को पार किया लेकिन अब तो वे जनसभाओं को लेकर भी भ्रष्टाचार कर रही है। पिछले दिनों केजरीवाल ने ऐलान किया था कि वे 1000 सभाएं करवाएंगे, लेकिन आज तक कितनी साभाएं हुई हैं, उसका हिसाब भी केजरीवाल को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 23 नवम्बर के बाद बिना किसी बड़े घोषणा किए, बिना खोखले प्रचार के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में 370 नुक्कड़ साभाओं का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर, सहित वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। इसके साथ ही जनसाभाएं और पदयात्राओं में केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों में मुख्यमंत्री सहित कई सांसद एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुऐ हैं, जिसकी डिटेल मीडिया के जरीए हमने उपलब्ध भी करवाई है।
आशीष सूद ने कहा कि 27 नवम्बर को जनसंपर्क अभियान में भाजपा ने रिकॉर्ड बनाया और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के नेतृत्व में दिल्ली के सभी 250 वाडरें के हर घर दस्तक देकर संकल्प पत्र में 12 संकल्पों को, निगम द्वारा किए गए कार्यों को और मोदी सरकार द्वारा दिल्ली को दिए तोहफें को भी घर-घर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान में एक लाख भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर इस पूरे अभियान को सफल बनाया।
आगे आशीष सूद ने आगामी 30 नवम्बर को भाजपा की होने वाली महा जनसंपर्क अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि 14 बड़े रोड शो के माध्यम से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के कई बड़े नेता एक बार फिर से दिल्ली की जनता से मिलेंगे और अपनी बातों को रखेंगे। उन्होने बताया की प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल रोड़ शो कार्यक्रम का संयोजन कर रहे हैं।
अंत में आशीष सूद ने कहा कि हमारा एक ही विचार रहा है सेवा का, क्योंकि हमारे पास खोखले प्रचार नहीं है, लेकिन हम कार्यकतार्ओं के साथ मिलकर उनकी ना सिर्फ समस्याओं को सुनते हैं बल्कि उनका समाधान भी करते हैं। भाजपा के ऊपर पहले भी आम आदमी पार्टी आरोप लगा चुकी है, लेकिन पिछली बार भी हमने 182 पार्षदों के साथ निगम में वापसी की थी और एक बार फिर से चौथी बार वापसी करने की तैयारी है।
Next Story